24 घण्टे ऑनलाइन

आप हमारी गैलेक्सी…90 साल के हुए सलीम खान, बेटी अर्पिता ने दी बर्थडे पर बधाई

लेजेंड्री स्क्रीनराइटर सलीम खान (Salim Khan) सोमवार, 24 नवंबर को 90 साल के हो गए। इस मौके पर उनके तमाम करीबी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सलीम खान की छोटी बेटी अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) ने भी उन्हें…

24GhanteOnline
November 24, 2025
2 min read

लेजेंड्री स्क्रीनराइटर सलीम खान (Salim Khan) सोमवार, 24 नवंबर को 90 साल के हो गए। इस मौके पर उनके तमाम करीबी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सलीम खान की छोटी बेटी अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) ने भी उन्हें इस खास मौके पर मुबारकबाद दी है। अर्पिता ने पिता के जन्मदिन पर एक तस्वीर के साथ प्यारा सा नोट भी शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पर अर्पिता ने पति आयुष और अपने बच्चों के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें सलीम खान (Salim Khan) और सलमा खान भी बैठे नज़र आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अर्पिता ने लिखा, “डैडी, आपको 90वां जन्मदिन मुबारक हो। सच में हम खुशकिस्मत हैं कि आज और हर दिन आपका जन्मदिन मना रहे हैं। आप एक जीते-जागते लेजेंड हैं, और हम आपकी विरासत हैं।”


 











View this post on Instagram






















 

A post shared by Arpita (@arpitakhansharma)


अर्पिता आगे लिखती हैं, “हमारे पंखों की हवा बनने के लिए शुक्रिया, तूफानों में शांत रहने के लिए शुक्रिया, हमें जिस शक्ति की जरूरत पड़ती है, वो शक्ति बनने के लिए शुक्रिया, हमें परिवार की वैल्यूज़ सिखाने के लिए धन्यवाद और हमेशा हमारी सुरक्षित जगह बनने के लिए धन्यवाद। आप हमारी गैलेक्सी (आकाशगंगा) हैं। आपसे हमेशा प्यार करती हूं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।