Realme P4x 5G हिट! VC कूलिंग फोन पर लिमिटेड सेल में भारी डिस्काउंट
मिड रेंज में कुछ दिन पहले Realme P4x 5G को लॉन्च किया गया है और आज यानी 10 दिसंबर से इस लेटेस्ट 5G Mobile फोन की सेल शुरू होने वाली है. 15 से 20 हजार के रेंज में नया फोन तलाश रहे हैं तो बता दें कि ये फोन आप लोगों को…
मिड रेंज में कुछ दिन पहले Realme P4x 5G को लॉन्च किया गया है और आज यानी 10 दिसंबर से इस लेटेस्ट 5G Mobile फोन की सेल शुरू होने वाली है. 15 से 20 हजार के रेंज में नया फोन तलाश रहे हैं तो बता दें कि ये फोन आप लोगों को 7000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ मिलेगा. यही नहीं, इस रेंज में आमतौर पर फोन को कूल डाउन रखने वाला VC Cooling फीचर नहीं मिलता है, लेकिन इस फोन में इस फीचर को शामिल किया गया है.
आइए जानते हैं कि इस रियलमी फोन की कीमत कितनी है, किस तरह से और किस वेरिएंट पर 2500 रुपए की बचत कर सकते हैं, इस फोन का मुकाबला कौन-कौन से मॉडल्स से है और इस फोन में आपको कौन-कौन से खास फीचर्स मिलेंगे?
Realme P4x 5G Price in India
इस 5जी स्मार्टफोन के 6/128 जीबी वेरिएंट, 8/128 जीबी और 8/256 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमश: 15499 रुपए, 16999 रुपए और 17999 रुपए है. लेकिन सेल के दौरान आप लोग इस फोन के बेस वेरिएंट पर 2500 रुपए की बंपर बचत कर सकते हैं, बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट पर 2000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट और 500 रुपए का कूपन डिस्काउंट मिलेगा. बैंक कार्ड और कूपन, दोनों का फायदा मिलने से रियलमी के इस फोन के बेस वेरिएंट को 2500 रुपए सस्ते में खरीद पाएंगे.
Realme P4x 5G Alternatives
15000 रुपए से 20000 रुपए के रेंज में रियलमी का ये लेटेस्ट फोन vivo T4x 5G, OPPO K13 5G, realme 15x 5G और Motorola Edge 60 Stylus जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देगा.
Realme P4x 5G Specifications
डिस्प्ले: इस रियलमी फोन में स्मूद गेमप्ले के लिए 90fps के साथ 6.72 इंच फुल एचडी रिजॉल्यूशन स्क्रीन दी गई है. ये लेटेस्ट फोन आप लोगों को 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा.
स्टोरेज और रैम: 8 जीबी रैम के साथ वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलता है और वर्चुअल रैम के जरिए आप रैम को 18 जीबी तक आसानी से बढ़ा सकते हैं. फोटो, वीडियो और ऐप्स के लिए 256 जीबी स्टोरेज मिलती है.
चिपसेट: इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.
Realme P4x 5G Antutu Score:
कंपनी की ऑफिशियल साइट के अनुसार, इस फोन में दिए प्रोसेसर का एंटूटू स्कोर 780K+ है.
बैटरी: 45 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 7000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करती है, ये फोन आप लोगों को रिवर्स चार्ज सपोर्ट के साथ मिलेगा.
कैमरा: रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर मिलता है. इस हैंडसेट के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
