24 घण्टे ऑनलाइन

इन चीजों के बिना अधूरी है सकट चौथ की पूजा, नोट करें पूरी सामग्री की लिस्ट

अंग्रेजी कैलेंडर के पहले महीने यानी जनवरी में लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और उत्तरायण जैसे खास व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इस दौरान सकट चौथ (Sakat Chauth) व्रत भी रखा जाएगा, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। वैदिक पंचांग…

24GhanteOnline
January 8, 2025
2 min read

अंग्रेजी कैलेंडर के पहले महीने यानी जनवरी में लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और उत्तरायण जैसे खास व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इस दौरान सकट चौथ (Sakat Chauth) व्रत भी रखा जाएगा, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल सकट चौथ 17 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। भारत में इसे तिलकुटा चौथ, वक्र-तुण्डि चतुर्थी और माघी चौथ भी कहा जाता है।

सकट चौथ (Sakat Chauth) का व्रत मुख्य रूप से संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और तरक्की के लिए रखा जाता है। सकट चौथ के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर सकट माता और भगवान गणेश की पूजा करती हैं। इसके बाद शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलती हैं। इस दौरान पूजा विधि से लेकर उसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों का खास ध्यान रखा जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि सकट पर भगवान गणेश की पूजा संपूर्ण विधि-विधान से करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही, संतान के भाग्य में भी वृद्धि होने के योग बनते हैं। ऐसे में अगर आप भी सकट चौथ का व्रत रखने वाले हैं, तो आइए जानते हैं कि सकट चौथ की पूजा में आपको किस-किस सामान की जरूरत पड़ेगी।

सकट (Sakat Chauth) की पूजा के लिए जरूरी सामग्री


सकट चौथ (Sakat Chauth) की पूजा के लिए जरूरी सामग्री नीचे दी गई है। इन सामग्री के बिना सकट चौथ की पूजा अधूरी मानी जाती है।

गणेश जी की मूर्ति
लकड़ी की चौकी
पीला या लाल कपड़ा
जनेऊ
सुपारी
पान का पत्ता
लौंग
तिल
पान
गाय का घी
फूल माला
इलायची
गंगाजल
लाल फूल
आरती किताब
21 गांठ दूर्वा
रोली
मेहंदी
सिंदूर
अक्षत
हल्दी
मौली
इत्र
अबीर
गुलाल

सकट चौथ (Sakat Chauth) की पूजा में ये भी जरूरी होता है:-


- गणेश जी को भोग लगाने के लिए तिल के लड्डू, मोदक, तिल या खीर
- चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए दूध, गंगाजल, कलश और चीनी
- चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद चंद्र दर्शन करना और व्रत का पारण करना

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…