24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिन है सकट चौथ, जानें महत्व व चंद्रोदय का समय

हिंदू धर्म में माघ का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ (Sakat Chauth) व्रत रखा जाता है। सकट चौथ को लंबोदर चतुर्थी और तिलकुटा चौथ भी कहा जाता है। यह…

24GhanteOnline
January 13, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में माघ का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ (Sakat Chauth)  व्रत रखा जाता है। सकट चौथ को लंबोदर चतुर्थी और तिलकुटा चौथ भी कहा जाता है। यह व्रत महिलाएं अपने संतान की लंबी आयु और खुशहाली के लिए करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से संतान को रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। जीवन की विघ्न-बाधाएं दूर होती है। इस व्रत को स्त्रियां निर्जला रखती हैं और भगवान गणेश की पूजा करने व चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत पारण करती हैं। जानें 2025 में सकट चौथ कब है, महत्व, पूजन मुहूर्त व चंद्रोदय टाइम-

सकट चौथ (Sakat Chauth) 2025 कब है-


भालचंद्र भगवान गणेश की पूजा सकट चौथ (Sakat Chauth) के दिन की जाती है। इस साल सकट चौथ व्रत 17 जनवरी 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा। सकट चौथ पूजन मुहूर्त 2025- चतुर्थी तिथि का आरंभ 17 जनवरी 2025 को सुबह 04 बजकर 06 मिनट पर होगा और समापन 18 जनवरी 2025 को सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर होगा।

सकट चौथ (Sakat Chauth)  2025 पूजन शुभ चौघडिया मुहूर्त-


लाभ - उन्नति: 08:33 ए एम से 09:52 ए एम

अमृत - सर्वोत्तम: 09:52 ए एम से 11:11 ए एम

शुभ - उत्तम: 12:31 पी एम से 01:50 पी एम

सकट चौथ (Sakat Chauth) चंद्रोदय टाइमिंग- सकट चौथ के दिन चंद्रोदय का समय रात 09 बजकर 09 मिनट का है।

सकट चौथ (Sakat Chauth) व्रत का महत्व-


इस व्रत में भगवान गणेश और सकट माता की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान व पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…