24 घण्टे ऑनलाइन

क्या अब शूटिंग कर पाएंगे... होश आने पर सैफ ने डॉक्टर से पूछे ये सवाल

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार को उनपर हमला हुआ था। आरोपी पकड़ा जा चुका है। मामले में पुलिस अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। बता दें कि सैफ अली खान लीलावती अस्पताल में…

24GhanteOnline
January 19, 2025
3 min read

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार को उनपर हमला हुआ था। आरोपी पकड़ा जा चुका है। मामले में पुलिस अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। बता दें कि सैफ अली खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज पांच डॉक्टरों की टीम कर रही है। सैफ के इस स्पेशल प्राइवेट वार्ड में आईसीयू मशीन के साथ तमाम अत्याधुनिक संसाधनों की व्यवस्था है।

सूत्रों के अनुसार 16 जनवरी की रात ऑपरेशन होने के कुछ घंटे बाद जब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को होश आया तो उन्होंने सबसे पहले अपने परिवार के बारे में पूछा। उनकी खैर खबर ली। सैफ ने अपने स्टाफ, तीनों नैनी स्टाफ, पत्नी करीना कपूर और दोनों बच्चों तैमूर और जैह के बारे में पूछा।

वहीं सैफ ने डॉक्टर नितिन डांगे से यह भी पूछा कि वो ठीक तो हो जाएंगे? साथ ही उन्होंने पूछा कि क्या वो जिम या हल्का वर्कऑउट कर सकते हैं। सैफ ने यह भी पूछा कि क्या वो अब शूटिंग कर पाएंगे क्योंकि उनकी पीठ में हेक्सा ब्लेड घुस कर टूट गया था। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या मेरी कॉस्मेटिक सर्जरी की गई है, कितना खून बहा होगा। क्या आरोपी पकड़ा गया?

स्टंट शॉट्स करने से बचना होगा


सैफ के डॉक्टरों की टीम ने उन्हें भरोसा दिया कि आप निश्चिंत रहें। आपकी सर्जरी सफल रही है। आप कुछ हफ्ते बाद वर्कऑउट भी कर सकते हैं। आप एक महीने बाद जॉगिंग कर पाएंगे, साइकलिंग कर पाएंगे और स्विमिंग भी कर पाएंगे। आप को शूटिंग करने में दिक्कत नहीं होगी। सिर्फ स्टंट शॉट्स करने से बचना होगा। सैफ अली खान ने सचिन तेंदुलकर उनकी पत्नी अंजली, अपने दोस्तों, पत्नी करीना, करिश्मा और परिवार के अन्य सदस्यों से काफी बातें की। हालांकि डॉक्टरों ने सैफ को दो हफ्ते तक कम बोलने और आराम करने की सलाह दी है।

करीना ने पुलिस को बताया


सैफ अली खान की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने पुलिस को बताया है कि मुंबई में उनके घर में घुसने वाला हमलावर हाथापाई के दौरान आक्रामक हो गया था लेकिन उसने वहां रखे आभूषणों को हाथ तक नहीं लगाया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सैफ पर हुआ यह हमला एक अचानक हुई घटना प्रतीत होती है।

सैफ अली खान पर जानलेवा हमला, घर में घुसे लुटेरे ने चाकू से किए 6 वार


पुलिस अधिकारी ने कहा, प्रथम दृष्टया जांच के अनुसार, घुसपैठिया किसी गिरोह के लिए काम नहीं कर रहा था। उसे शायद यह भी पता नहीं था कि वह किसके घर में घुसा है। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा है कि इस घटना के पीछे लूटपाट का उद्देश्य था और इसमें कोई अंडरवर्ल्ड गिरोह शामिल नहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।