इस मंदिर में अखंड ज्योति से निकलता है केसर
आज के समय में कई ऐसे मंदिर हैं जो अपने अजीबो गरीब बातों के लिए मशहूर हैं. वहीं कई ऐसे मंदिर भी हैं जिनमे कई तरह के रहस्य दबे हुए हैं और उन रहस्यों के बारे में कोई नहीं जानता. अब आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में…
आज के समय में कई ऐसे मंदिर हैं जो अपने अजीबो गरीब बातों के लिए मशहूर हैं. वहीं कई ऐसे मंदिर भी हैं जिनमे कई तरह के रहस्य दबे हुए हैं और उन रहस्यों के बारे में कोई नहीं जानता.
अब आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ मां की आराधना के लिए जलने वाली अखंड ज्योति से केसर (saffron) निकलती है. जी हाँ, यह मंदिर राजस्थान के जोधपुर जिले में बिलाडा में है. इस मंदिर में नवदुर्गा अवतार आई माता जी निवास करती हैं.
कहा जाता है इस मंदिर की एक बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ मां की आराधना के लिए जलने वाली अखंड ज्योति से केसर का निर्माण होता है. इसी वजह से पूरे भारत से लोग आई माता जी के दर्शन के लिए यहाँ आते हैं. इस मंदिर के बारे में वैज्ञानिकों की माने तो उन्होंने भी प्रज्ज्वलित ज्योति पर शोध किया है.
उनका कहना है कि उन्हें कुछ समझ नहीं आया. वहीं बाद में उन्हें भी आई माता के चमत्कार को मानना पड़ा. कहते है इस मंदिर की अखंड ज्योति से निकलने वाले केसर को आंखों में लगाने के बाद सभी बीमारियां जड़ से खत्म होती है.
ऐसा कहा जाता है कि 550 साल पूर्व आई माताजी ने इस अखंड ज्योत को जलाया था और उसी के बाद से यह ज्योत निरंतर जल रही है. आपको हम यह भी बता दें कि आई माता का ये मंदिर जोधपुर से 80 किमी दूर जयपुर रोड पर बना हुआ है. कहते है कि यहां पर माता आई थी, इसी कारण इस मंदिर का नाम आईजी माता का मंदिर पड़ गया था
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
