रूस-यूक्रेन युद्ध: NATO समिट से पहले कीव पर बड़ा हमला, मची तबाही
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव भीषण हमलों से दहल उठी। NATO शिखर सम्मेलन शुरू होने से ठीक पहले रूस ने सोमवार देर रात कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमला…

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव भीषण हमलों से दहल उठी। NATO शिखर सम्मेलन शुरू होने से ठीक पहले रूस ने सोमवार देर रात कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमला किया। इस हमले में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, हमले में कीव में 7 लोगों की मौत हुई, जबकि राजधानी के उत्तर-पश्चिम स्थित बुचा जिले में एक अन्य व्यक्ति की जान गई। राहत एवं बचाव दल देर रात से क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे लोगों को निकालने में जुटे रहे।
रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना
कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि रूसी हमलों में कई आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको के मुताबिक, पोडिल्स्की जिले में एक बहुमंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया, जबकि डार्नित्सिया जिले में कई रिहायशी भवनों को नुकसान पहुंचा है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
हमले के दौरान शहर के एक औद्योगिक संयंत्र में भी आग लग गई, जिससे इलाके में काले धुएं का गुबार फैल गया।
मेट्रो स्टेशनों में शरण लेने को मजबूर हुए लोग
लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच पूरे शहर में सायरन बजते रहे और लोग अपनी जान बचाने के लिए मेट्रो स्टेशनों व भूमिगत शेल्टरों में पहुंचे। यूक्रेन की एयर डिफेंस प्रणाली ने कई हमलों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कई मिसाइलें और ड्रोन रिहायशी इलाकों तक पहुंच गए।
मेयर क्लिट्स्को ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
हमले से पहले जेलेंस्की ने दी थी चेतावनी
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले से कुछ घंटे पहले ही रूस की ओर से बड़े हमले की आशंका जताई थी। उन्होंने पश्चिमी देशों से यूक्रेन की हवाई सुरक्षा मजबूत करने और अतिरिक्त पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम उपलब्ध कराने की मांग दोहराई।
जेलेंस्की ने कहा कि यदि यूक्रेन को पर्याप्त रक्षा प्रणाली नहीं मिली, तो इससे रूस को युद्ध लंबा खींचने का अवसर मिलेगा।
NATO शिखर सम्मेलन में ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात संभव
मंगलवार से तुर्की की राजधानी अंकारा में शुरू होने वाले NATO शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात होने की संभावना है। दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा हो सकती है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी रूस के हमले में कीव में 31 लोगों की मौत हुई थी। ताजा हमले ने एक बार फिर युद्ध की गंभीरता और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ा दी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
