रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ी एयर स्ट्राइक, फाइटर जेट F-16 के पायलट की मौत
रूस ने यूक्रेन पर अबतक का सबसे बड़ा हवाई आक्रमण (Air Strike) किया है। तीन साल पहले शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध में ये रूस की ओर से सबसे बड़ा एरियल स्ट्राइक है। इस हमले में यूक्रेन के F-16 लड़ाकू विमान के पायलट की मौत हो…
रूस ने यूक्रेन पर अबतक का सबसे बड़ा हवाई आक्रमण (Air Strike) किया है। तीन साल पहले शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध में ये रूस की ओर से सबसे बड़ा एरियल स्ट्राइक है। इस हमले में यूक्रेन के F-16 लड़ाकू विमान के पायलट की मौत हो गई है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रात भर में रूस ने यूक्रेन पर 537 हथियारों से हवाई आक्रमण (Air Strike) किया है। इसमें 477 ड्रोन थे और 60 मिसाइल थे। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस हमले की जानकारी देते हुए इस हमले का दुखद पक्ष ये रहा कि रूसी हमले को निष्क्रिय करने में जुटे F-16 विमान का पायलट मकस्यीम उस्तेमेंको रूसी हमले की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
जेलेंस्की ने कहा कि आज F-16 के इस पायलट ने 7 हवाई लक्ष्यों को नष्ट कर दिया। उनके परिवार और साथियों के प्रति मेरी संवेदनाएं है। मैंने निर्देश दिया है कि उनकी मौत की सभी परिस्थितियों की जांच की जाए।
राष्ट्रपति जेलेंस्की के मुताबिक रूस ने जिन ड्रोन्स से हमला किया उनमें से ज्यादातर ईरान में बने 'शाहेद' ड्रोन्स थे। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना हर उस चीज को निशाना बना रही थी जहां जिंदगी के निशान थे। उन्होंने कहा कि स्मिला में एक रिहायशी इमारत भी इन हमलों का निशाना बनी और एक बच्चा घायल हो गया।
यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि उसने 249 ड्रोन्स को इंटरसेप्ट कर गिरा दिया। जबकि 226 आसमान में खो गए। एपी के अनुसार इन ड्रोन्स को कथित तौर पर इलेक्ट्रानिक रूप से जाम कर दिया गया है। यूक्रेन ने भले ही इन ड्रोन्स को इंटरसेप्ट करने का दावा किया है लेकिन इससे यूक्रेन के सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को तगड़ा नुकसान हुआ है।
यूक्रेन की वायु सेना के संचार प्रमुख यूरी इहनात ने बताया कि रात भर का हमला देश पर "सबसे बड़ा हवाई हमला" था, जिसमें ड्रोन और विभिन्न प्रकार की मिसाइलों को शामिल किया गया था। इस हमले में यूक्रेन के पश्चिमी इलाकों सहित पूरे क्षेत्र को निशाना बनाया गया जो अग्रिम मोर्चे से बहुत दूर थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
