24 घण्टे ऑनलाइन

रूस ने यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर दागी मिसाइल

कीव। भारत में यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि रूस ने शनिवार को यूक्रेन में एक भारतीय दवा कंपनी (Indian Pharmaceutical Company) के गोदाम पर मिसाइल से हमला किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दूतावास ने आरोप लगाया कि रूस, भारत…

24GhanteOnline
April 13, 2025
2 min read

कीव। भारत में यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि रूस ने शनिवार को यूक्रेन में एक भारतीय दवा कंपनी (Indian Pharmaceutical Company) के गोदाम पर मिसाइल से हमला किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दूतावास ने आरोप लगाया कि रूस, भारत के साथ मित्रता का दावा करता है, लेकिन वह जानबूझकर यूक्रेन में भारतीय व्यवसाय को निशाना बना रहा है।

यूक्रेनी दूतावास ने कहा कि शनिवार को यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी कुसुम (Indian Pharmaceutical Company Kusum) के गोदाम पर रूसी मिसाइल से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि भारत के साथ मित्रता का दावा करने वाला रूस जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है। वह बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनी दवाइयों को खत्म कर रहा है।

इस बीच रूस और यूक्रेन के शीर्ष राजनयिकों ने शनिवार को एक दूसरे पर ऊर्जा संयंत्रों पर हमले का आरोप लगाया है। कुछ दिनों पहले ही अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन में समझौता हुआ था कि दोनों देश एक दूसरे के ऊर्जा संरचनाओं को निशाना नहीं बनाएंगे।

धरती के नीचे दफ़न…, डीजीपी प्रशांत कुमार ने किया अपने दिल के एक टुकड़े को सुपुर्द-ए-खाक


ऐसे में रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते पर सवाल उठने लगे हैं। अमेरिका कोशिश कर रहा है कि इन दोनों देशों के बीच जल्द से जल्द युद्धविराम हो जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…