24 घण्टे ऑनलाइन

रुपए ने किया जबरदस्त कमबैक, RBI की संजीवनी से डॉलर हुआ बेहाल

रुपया (Rupee) कई दिनों की गिरावट से उबरता हुआ बुधवार को मजबूत वापसी करने में कामयाब रहा और शुरुआती कारोबार में 63 पैसे की तेजी के साथ 90.3075 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 90.9375…

24GhanteOnline
December 17, 2025
2 min read

रुपया (Rupee) कई दिनों की गिरावट से उबरता हुआ बुधवार को मजबूत वापसी करने में कामयाब रहा और शुरुआती कारोबार में 63 पैसे की तेजी के साथ 90.3075 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 90.9375 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुई थी।

RBI की एंट्री से डॉलर का ‘यू-टर्न’


बाजार में जैसे ही रुपये (Rupee) ने कमजोरी दिखाई, सरकारी बैंकों ने मोर्चा संभाल लिया। डीलरों के मुताबिक, सरकारी बैंकों ने संभवतः RBI के निर्देश पर भारी मात्रा में डॉलर बेचना शुरू किया। इसका असर यह हुआ कि डॉलर, जो अजेय लग रहा था, अचानक दबाव में आ गया। देखते ही देखते रुपया 90.25 के स्तर तक मजबूत हो गया।

रिजर्व बैंक के डॉलर/रुपया स्वैप का पहला चरण मंगलवार को पूरा होने के बाद, जिसमें केंद्रीय बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों से पांच अरब डॉलर खरीदा है, बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मांग कम हुई है। इससे रुपया (Rupee) मजबूत हुआ है।

भारतीय मुद्रा आज 11.25 पैसे टूटकर 91.05 रुपये प्रति डॉलर पर खुली, लेकिन कुछ ही देर में तेजी से वापसी करते हुए 89.9675 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुई। हालांकि बाद में इसकी तेजी कुछ कम हुई और खबर लिखे जाते समय यह 63 पैसे की बढ़त में 90.3075 रुपये प्रति डॉलर पर रही।

Tags:Rupee

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…