घोड़े की नाल लगाते समय इन नियमों का रखें ध्यान, घर में आएगी बरकत
फेंगशुई में घर में घोड़े की नाल (Horseshoe) लगाना सुख-शांति और समृद्धिदायक माना गया है। मान्यता है कि ऐसा घर में रखने में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में बरकत आती है। यह घर की सुख-शांति के साथ आर्थिक समस्याओं…
फेंगशुई में घर में घोड़े की नाल (Horseshoe) लगाना सुख-शांति और समृद्धिदायक माना गया है। मान्यता है कि ऐसा घर में रखने में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में बरकत आती है। यह घर की सुख-शांति के साथ आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी लाभकारी माना जाता है। फेंगशुई में घोड़े की नाल का आकार भाग्य के लिए उत्तम आकार माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इसे लगाने से परिवार के सदस्यों की बुरी शक्तियों से रक्षा होती है, लेकिन बेहतर परिणाम के लिए इसे लगाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं घर में घोड़े की नाल लगाने के नियम...
घर में घोड़े की नाल (Horseshoe) लगाने के नियम-
- सुख,सौभाग्य और सुरक्षा के लिए घोड़े की नाल (Horseshoe) को मुख्य दरवाजे के ऊपर दरवाजे के फ्रेम के बाहर लगाना चाहिए।
- ऐसा माना जाता है कि घोड़े की टाप में लगी हुई असली नाल बेहद सौभाग्यशाली मानी जाती है, लेकिन जानवरों को किसी भी तरह सताकर या परेशान करके घोड़े की नाल नहीं हासिल करना चाहिए।
- अगर आपको असली घोड़े की नाल (Horseshoe) मिल जाए, तो इसे तुरंत अपने दरवाजे के ऊपर लगा सकते हैं।
- घोड़े की नाल यू आकार की होती है, इसे दरवाजे के ऊपर लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह U शेप में लगी हो। मान्यता है कि यह घोड़े की नाल लगाने का असली और उत्तम तरीका है।
- फेंगशुई के अनुसार,घोड़े की नाल धातु से निर्मित होती है। इस वजह से इसे पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ वाले दरवाजे पर न लगाने की सलाह दी जाती है।
- घोड़े की नाल को पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और उत्तर दिशा में लगाना शुभ और प्रभावशाली माना गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
