24 घण्टे ऑनलाइन

RPF जवान ने BJP नेता पर बीच सड़क बरसाई लात-घूसे की बरसात, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के मिनी बाईपास पर एक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया जब एक आरपीएफ कांस्टेबल ने BJP नेता को सड़क पर गिराकर लात-घूसों से पीट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला और…

24GhanteOnline
March 30, 2025
2 min read

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के मिनी बाईपास पर एक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया जब एक आरपीएफ कांस्टेबल ने BJP नेता को सड़क पर गिराकर लात-घूसों से पीट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला और गरम हो गया। कांस्टेबल के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुट गई है।

बरेली के सीबीगंज के स्लीपर रोड निवासी और BJP के सीबीगंज मंडल के कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता रात अपनी कार से मिनी बाईपास से गुजर रहे थे। इसी दौरान कर्मचारी नगर चौकी के पास आरपीएफ कांस्टेबल मनवीर चौधरी ने गाड़ी ओवरटेक करने पर उन्हें रोक लिया।

अजय गुप्ता का आरोप है कि कांस्टेबल ने पहले उन्हें गालियां दीं, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसी बात पर मनवीर चौधरी भड़क गया और अपनी स्कूटी अजय गुप्ता की कार के आगे लगा दी। इसके बाद वह जबरन उन्हें कार से बाहर खींचकर सड़क पर गिरा दिया और लात-घूंसों से पीटने लगा। इस दौरान वहां मौजूद राहगीरों ने किसी तरह बीच-बचाव कर अजय गुप्ता को बचाया, लेकिन तब तक किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओं में रोष फैल गया।

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में 16 नक्सलियों को मार गिराया; 2 जवान घायल


वीडियो वायरल होते ही BJP नेताओं ने थाना इज्जतनगर पहुंचकर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी आरपीएफ का कांस्टेबल है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित अजय गुप्ता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। घटना से भाजपा नेताओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी कांस्टेबल से पूछताछ कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।