24 घण्टे ऑनलाइन

सबसे ज्यादा ताकत वाली बुलेट होगी लॉन्च! रॉयल एनफील्ड दे रही है इंटरसेप्टर पावर

Royal Enfield जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी बेहतर परफॉर्मेंस वाली दमदार मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. जिसका प्रूफ रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 है. कुछ दिन पहले ही EICMA 2025 में इसको कंपनी ने पेश किया था और अब…

24GhanteOnline
November 26, 2025
3 min read

Royal Enfield जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी बेहतर परफॉर्मेंस वाली दमदार मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. जिसका प्रूफ रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 है. कुछ दिन पहले ही EICMA 2025 में इसको कंपनी ने पेश किया था और अब इस मोटरसाइकिल ने भारत में लॉन्च से पहले गोवा में मोटोवर्स 2025 में अपनी शुरुआत की.रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 के भारत में जनवरी 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है.

लॉन्च होने पर रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 इस दमदार दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी की अब तक की सबसे पावरफुल बुलेट होगी. साथ ही, ये कंपनी की 650 सीसी मोटरसाइकिल रेंज का नया प्रोडक्ट भी होगी, जहां अभी के समय में बेयर 650, सुपर मेटियोर 650, क्लासिक 650,कॉन्टिनेंटल जीटी 650, शॉटगन 650 और इंटरसेप्टर 650 जैसे मॉडल मौजूद हैं. अगर आप रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 को खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो इसके बारे में कुछ जरूरी प्वाइंट्स आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं.

Royal Enfield Bullet 650: लुक

Royal Enfield बुलेट 650 अब तक की सबसे पॉवरफुल बुलेट है. बुलेट इस वाहन निर्माता की सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित मॉडलों में से एक है. बुलेट 650 दिखने में वही प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल है, जिसका सीधा राइडिंग स्टांस सड़क पर एक मजबूत प्रेजेंस दिखाता है. इसमें क्लासिक विंग्ड बैज, टियरड्रॉप फ्यूल टैंक पर हाथ से पेंट की गई पिनस्ट्राइप और सिग्नेचर टाइगर-आई पायलट लैंप्स, क्रोम से सजे रेट्रो-थीम वाले गोल एलईडी हेडलैंप और मल्टी-स्पोक व्हील्स की वापसी है.

Royal Enfield Bullet 650: लंबी दूरी के लिए बनी है

आरामदायक सवारी हमेशा से ही कई रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों खासकर बुलेट की पहचान रही है. बुलेट 650 भी इससे अलग नहीं है क्योंकि यह भी इसी सिद्धांत पर चलती है. इस मोटरसाइकिल में लंबी और चौड़ी बेंच सीट है, जिसे ज्यादातर राइडर्स आसानी से संभाल सकते हैं. स्टील ट्यूबलर फ्रेम पर बनी बुलेट 650 में आगे 19-इंच के पहिए और पीछे 18-इंच के पहिए लगे हैं. 243 किलोग्राम वज़न के साथ, ये मोटरसाइकिल भारी और स्थिर दोनों ही लगती है. सेफ्टी के लिहाज से दोनों तरफ डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल ABS इसकी सेफ्टी को और मज़बूत बनाते हैं. USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और LED हेडलैंप इसकी सुविधा को और बढ़ाते हैं.

Royal Enfield Bullet 650: डायमेंशन और इंजन

रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 की सबसे बड़ी खासियत वही जांचा-परखा 648 सीसी पैरेलल-ट्विन इंजन है जो इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी में भी इस्तेमाल होता है. ये एयर-ऑयल-कूल्ड इंजन 47 बीएचपी की अधिकतम पावर और 52.3 एनएम का अधिकतम टॉर्क देता है. ये इंजन बुलेट 350 की तुलना में काफ़ी ज़्यादा स्मूथ राइड का वादा करता है. ये इंजन छह-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…