24 घण्टे ऑनलाइन

Meteor 350 Special Edition लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाओगे

गोवा में चल रहे Motoverse 2025 इवेंट के दौरान Royal Enfield ने अपनी पॉपुलर क्रूजर बाइक Meteor 350 के स्पेशल एडिशन Sundowner Orange को लॉन्च कर दिया है. स्पेशल एडिशन में ब्राइट Sundowner Orange कलर स्कीम है. स्टैंडर्ड…

24GhanteOnline
November 22, 2025
2 min read

गोवा में चल रहे Motoverse 2025 इवेंट के दौरान Royal Enfield ने अपनी पॉपुलर क्रूजर बाइक Meteor 350 के स्पेशल एडिशन Sundowner Orange को लॉन्च कर दिया है. स्पेशल एडिशन में ब्राइट Sundowner Orange कलर स्कीम है. स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना इस स्पेशल एडिशन में आपको फैक्ट्री फिटेड डीलक्स टूरिंग सीट, ट्रिपर नेविगेशन पॉड, फ्लाईस्क्रीन, पैसेंजर बैकरेस्ट के साथ आती है. इसमें LED हेडलैंप, एल्युमीनियम ट्यूबलेस स्पोक व्हील, एडजस्टेबल लीवर, स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच और यूएसबी टाइप सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है.

Royal Enfield Meteor 350 Special Edition: इंजन डिटेल्स


रॉयल एनफील्ड ने कहा कि इसे उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो क्रूजर बाइकिंग का लुत्फ ट्रैवल फीचर्स के साथ लेना चाहते हैं. इन अपग्रेड के अलावा, Meteor 350 Sundowner Orange के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस स्पेशल एडिशन में 349 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 20.2 hp की पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है जिसे 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. संस्पेंशन, चेसिस और ब्रेकिंग सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Royal Enfield Meteor 350 Special Edition Price


रॉयल एनफील्ड की क्रूजर बाइक के इस स्पेशल एडिशन की कीमत 2 लाख 18 हजार 882 रुपए (एक्स शोरूम) तय की गई है, इस बाइक की बुकिंग 22 नवंबर 2025 यानी आज से शुरू हो गई है. कीमत के लिहाज से बात करें तो स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना ये स्पेशल एडिशन आप लोगों को 27 हजार 649 रुपए ज्यादा महंगा पड़ेगा. आइए आपको बताते हैं कि 2.50 लाख रुपए से कम कीमत में आपको और कौन-कौन से ऑप्शन्स मिल सकते हैं?

Bikes under 2.5 Lakh


2.5 लाख से कम कीमत में रॉयल एनफील्ड की इस बाइक के अलावा आप लोगों को और भी कई ऑप्शन्स मिल जाएंगे जैसे कि इस प्राइस रेंज में KTM 250 Duke, Triumph Speed T4, TVS Apache RTR 310, Triumph Speed 400 जैसे मॉडल्स मिल जाएंगे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…