24 घण्टे ऑनलाइन

Royal Enfield Bullet 650 vs Goldstar 650: पावर में किसका दबदबा? जान ले अंतर

भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में 650 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट एक नए मॉडल, रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है , जिसे EICMA 2025 में डेब्यू करने के बाद हाल ही में मोटोवर्स 2025 में पेश किया गया था.…

24GhanteOnline
December 4, 2025
2 min read

भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में 650 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट एक नए मॉडल, रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है , जिसे EICMA 2025 में डेब्यू करने के बाद हाल ही में मोटोवर्स 2025 में पेश किया गया था. रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले नाम में से एक, बुलेट की विरासत को आगे बढ़ाता है.

Royal Enfield Bullet 650 vs BSA Goldstar 650


रॉयल एनफील्ड, जो काफी समय से 650 सीसी मोटरसाइकिल बना रही है. हालांकि, रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 के लिए ये आसान नहीं होगा, क्योंकि इस मोटरसाइकिल को कड़ी मुकाबले का सामना करना पड़ेगा. मोटरसाइकिल के प्रमुख प्रतिस्पर्धियों में से एक बीएसए गोल्डस्टार 650 होगा. अगर आप जनवरी में लॉन्च होने वाले आने मॉडल को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको इस खबर के माध्यम से रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 और बीएसए गोल्डस्टार 650 के इंजन के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं.

Royal Enfield Bullet 650 vs BSA Goldstar 650 : पावरट्रेन


रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 में 648 सीसी का एयर-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है जो छह-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है. ये इंजन 7,250 आरपीएम पर 46 बीएचपी की अधिकतम पावर और 5,650 आरपीएम पर 52 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है.

BSA Goldstar 650 इंजन


दूसरी ओर, बीएसए गोल्डस्टार 650 में 652 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है, जो पांच-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है और 6,500 आरपीएम पर 45 बीएचपी की अधिकतम पावर और 4,000 आरपीएम पर 55 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है.बुलेट 650 अपने पावर आउटपुट के मामले में बीएसए गोल्डस्टार 650 से थोड़ी आगे है, जबकि गोल्डस्टार 3 एनएम अतिरिक्त टॉर्क जनरेट करती है.

Royal Enfield Bullet 650 vs BSA Goldstar 650 : कीमत


रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 की कीमत अभी घोषित नहीं की गई है. हालांकि, इसकी कीमत 3.50 लाख रुपये के आसपास रहने की संभावना है.इस बीच, BSA Goldstar 650 की कीमत 3.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 3.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…