1 लाख से ज्यादा बिकी Royal Enfield की बाइक्स, ग्रोथ ने मार्केट में मचाया धमाल
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने कैलेंडर ईयर 2025 को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में शानदार प्रदर्शन के साथ पूरा किया है. दिसंबर 2025 में कंपनी ने कुल 1,03,574 यूनिट मोटरसाइकिलें सेल की, जो पिछले साल इसी महीने की…

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने कैलेंडर ईयर 2025 को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में शानदार प्रदर्शन के साथ पूरा किया है. दिसंबर 2025 में कंपनी ने कुल 1,03,574 यूनिट मोटरसाइकिलें सेल की, जो पिछले साल इसी महीने की 79,466 यूनिट्स की तुलना में 30% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है. ये आंकड़ा साल की दूसरी छमाही में ब्रांड की तेज़ रफ्तार और बाजार में बढ़ती मांग को स्पष्ट रूप से दिखाता है.
37% की बढ़ोतरी
घरेलू बिक्री इस बढ़ोतरी का मुख्य आधार रही. दिसंबर 2025 में घरेलू स्तर पर 93,177 यूनिट्स बिकीं, जो दिसंबर 2024 की 67,891 यूनिट्स की तुलना में 37% की बढ़ोतरी को दिखाता है. हालांकि, एक्सपोर्ट मार्केट में 10% की गिरावट देखी गई और कुल 10,397 यूनिट्स ही बिकीं. इसका कारण कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर मांग और मांग के असंतुलन को बताया गया है.
एक्सपोर्ट में हुई तेजी
पूरे वित्तीय वर्ष 2025-26 में रॉयल एनफील्ड ने कुल 9,21,098 मोटरसाइकिलें बेचीं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 27% अधिक है. घरेलू बिक्री 8,21,908 यूनिट्स तक पहुंची, जो सालाना आधार पर 26% बढ़ोतरी है. वहीं, एक्सपोर्ट में 99,190 यूनिट्स की बिक्री दर्ज हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 34% की मजबूत बढ़ोतरी दिखाता है. ये आंकड़ा रॉयल एनफील्ड के वैश्विक प्रभाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़ मजबूत होने का संकेत देता है.
नेपाल में रिफ्रेश्ड HUNTER 350 हुई लॉन्च
इंटरनेशनल मार्केट में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए, रॉयल एनफील्ड ने नेपाल में रिफ्रेश्ड HUNTER 350 लॉन्च किया. नया मॉडल नए स्ट्रीट-इंस्पायर्ड कलरवे, बेहतर एर्गोनॉमिक्स, अपग्रेडेड रियर सस्पेंशन और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ आया है. HUNTER 350 अपने 349cc J-सीरीज इंजन से संचालित होकर युवा और शहरी राइडर्स को टारगेट करता है.
कंपनी के सफल नए प्रोडक्ट लॉन्च, मजबूत डोमेस्टिक डिमांड और ग्लोबल राइडिंग कम्युनिटी के साथ गहरे जुड़ाव ने रॉयल एनफील्ड को 2025 में सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. आने वाले साल में कंपनी की योजना है कि वो अपनी बिक्री, सर्विस नेटवर्क और इंटरनेशनल मार्केट प्रेजेंस को और मजबूत करेगी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
