'मैं कहीं नहीं जा रहा...', रिटायरमेंट को लेकर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
सिडनी टेस्ट से बाहर होने के बाद टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रिटायरमेंट को लेकर अटकलें लगने लगी थी। कई पूर्व क्रिकेटरों ने इस मैच को उनके करियर का अंत तक बता दिया था, लेकिन पांचवें टेस्ट के…
सिडनी टेस्ट से बाहर होने के बाद टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रिटायरमेंट को लेकर अटकलें लगने लगी थी। कई पूर्व क्रिकेटरों ने इस मैच को उनके करियर का अंत तक बता दिया था, लेकिन पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन रोहित ने खुद अपने फ्यूचर प्लान का खुलासा कर दिया। उन्होंने अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह रिटायर नहीं हो रहे हैं और कप्तानी भी नहीं छोड़ेंगे।
दरअसल, सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर इरफान पठान और जतिन सप्रू ने रोहित शर्मा से बातचीत की। इस दौरान इंटरव्यू में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से पूछा गया कि क्या उन्हें टीम से बाहर किया गया है, आराम दिया गया है या उन्होंने खुद ही बाहर होने का फैसला किया? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “कुछ नहीं (हंसते हुए)। मैं खुद हटा हूं। मैंने सिलेक्टर्स और कोच से कहा कि मेरे बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं, इसलिए मैंने हटने का फैसला किया है।”
रोहित ने अपनी फॉर्म को लेकर कहा, “अभी रन नहीं बन रहे हैं, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि 5 महीने बाद भी रन नहीं बनेंगे या दो महीने बाद भी रन नहीं बनेंगे। मैं कड़ी मेहनत करूंगा।”
आलोचकों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “लैपटॉप, पेन और पेपर लेकर बाहर बैठे लोग यह तय नहीं करेंगे कि मेरा रिटायरमेंट कब होगा और मुझे क्या फैसले लेने होंगे।”
आखिरी टेस्ट से ठीक पहले न खेलने के फैसले पर उन्होंने कहा कि वह नए साल के पहले दिन पर कोच और चयनकर्ताओं को झटका नहीं देना चाहते थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
