24 घण्टे ऑनलाइन

रोहित शर्मा बने मेंस T20I टीम ऑफ द इयर के कप्तान, इन प्लेयर को भी मिली जगह

ICC अवॉर्ड्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ देखने को मिल रहा है। जिसमें साल 2024 के लिए आईसीसी की ओर से चुनी गयी टी20आई टीमों में सबसे ज्यादा भारत के खिलाड़ी हैं। आईसीसी ने मेंस टी20आई टीम ऑफ द ईयर की घोषणा की है।…

24GhanteOnline
January 25, 2025
2 min read

ICC अवॉर्ड्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ देखने को मिल रहा है। जिसमें साल 2024 के लिए आईसीसी की ओर से चुनी गयी टी20आई टीमों में सबसे ज्यादा भारत के खिलाड़ी हैं। आईसीसी ने मेंस टी20आई टीम ऑफ द ईयर की घोषणा की है। जिसमें भारत के चार खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

दरअसल, आईसीसी मेंस टी20आई टीम ऑफ द ईयर उन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मान्यता देती है जिन्होंने अपने मैच विजयी प्रदर्शन से दुनिया को प्रभावित किया और 2024 को सबसे छोटे प्रारूप में एक यादगार वर्ष बनाया। इस टीम की कमान भारत को पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सौंपी गयी है। इसके अलावा, ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह हासिल की है।

भारतीय खिलाड़ियों के अलावा, ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया), फिल साल्ट (इंग्लैंड), बाबर आजम (पाकिस्तान), निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), राशिद खान (अफगानिस्तान) और वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) को भी आईसीसी मेंस टी20आई टीम ऑफ द ईयर में जगह मिली है।

आईसीसी मेंस टी20आई टीम ऑफ द ईयर 2024


1- रोहित शर्मा (Rohit Sharma) (कप्तान) (भारत): 11 मैच, 378 रन, 121 उच्चतम स्कोर, 42.00 औसत, 160.16 स्ट्राइक रेट, एक शतक

2- ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया): 15 मैच, 539 रन, 80 उच्चतम स्कोर, 38.50 औसत, 178.47 स्ट्राइक रेट, चार अर्धशतक

3- फिल साल्ट (इंग्लैंड): 17 मैच, 467 रन, 103 उच्चतम स्कोर, 38.91 औसत, 164.43 स्ट्राइक रेट, एक शतक

4- बाबर आज़म (पाकिस्तान): 24 मैच, 738 रन, 75 उच्चतम स्कोर, 33.54 औसत, छह अर्धशतक

5- निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज): 21 मैच, 464 रन, 98 उच्चतम स्कोर, 25.77 औसत, 142.33 स्ट्राइक रेट, दो अर्धशतक

6- सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे): 24 मैच, 573 रन, 133 उच्चतम स्कोर, 146.54 स्ट्राइक रेट, 24 विकेट, 5/18 सर्वश्रेष्ठ आंकड़े

7- हार्दिक पंड्या (भारत): 17 मैच, 352 रन, 50 उच्चतम स्कोर, 16 विकेट, 3/20 सर्वश्रेष्ठ आंकड़े

8- राशिद खान (अफगानिस्तान): 14 मैच, 31 विकेट, 4/14 सर्वश्रेष्ठ आंकड़े, 9.58 औसत, चार 4-विकेट हॉल

9- वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका): 20 मैच, 179 रन, 67 उच्चतम स्कोर, 38 विकेट, 4/15 सर्वश्रेष्ठ आंकड़े

10- जसप्रीत बुमराह (भारत): 8 मैच, 15 विकेट, 3/7 सर्वश्रेष्ठ आंकड़े, 8.26 औसत

11- अर्शदीप सिंह (भारत): 18 मैच, 36 विकेट, 4/9 सर्वश्रेष्ठ आंकड़े, 13.50 औसत

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…