24 घण्टे ऑनलाइन

रोहन बोपन्ना ने किया संन्यास का ऐलान, 22 साल के यादगार करियर पर लगाया फुलस्टॉप

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने 22 साल के शानदार करियर के बाद पेशेवर टेनिस से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उनका आखिरी मैच पेरिस मास्टर्स 1000 में था, जहां उन्होंने एलेक्जेंडर बुब्लिक के साथ…

24GhanteOnline
November 1, 2025
3 min read

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने 22 साल के शानदार करियर के बाद पेशेवर टेनिस से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उनका आखिरी मैच पेरिस मास्टर्स 1000 में था, जहां उन्होंने एलेक्जेंडर बुब्लिक के साथ डबल्स मुकाबला खेला था। इस साल की शुरुआत में बोपन्ना ने डबल्स टेनिस में सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम विजेता और सबसे उम्रदराज वर्ल्ड नंबर 1 बनकर इतिहास रच दिया था।रोहन बोपन्ना ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट करके अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी।

रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने क्या कहा?


भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा, “आप किसी ऐसी चीज को कैसे अलविदा कह सकते हैं, जिसने आपके लाइफ को मिनिंग दिया हो? टूर पर 20 अविस्मरणीय साल के बाद, अब समय आ गया है… मैं आधिकारिक तौर पर अपना टेनिस रैकेट छोड़ रहा हूं”।

उन्होंने आगे कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है और जब भी मैं कोर्ट पर उतरा, मैंने उस झंडे, उस एहसास और उस गर्व के लिए खेला। बोपन्ना ने लिखा कि मेरा दिल भारी और आभारी दोनों महसूस कर रहा है। भारत के एक छोटे से शहर कूर्ग से अपनी यात्रा शुरू करना, अपनी सर्विस मजबूत करने के लिए लकड़ी के टुकड़े काटना, सहनशक्ति बढ़ाने के लिए कॉफी बागानों में दौड़ना और टूटे हुए कोर्ट पर सपनों का पीछा करना, दुनिया के सबसे बड़े कोर्ट की रोशनी में खड़ा होना-ये सब अवास्तविक लगता है।

टेनिस ही मेरे लिए सबकुछ


रोहन ने कहा, “टेनिस मेरे लिए केवल एक खेल नहीं रहा है। इसने मुझे तब उद्देश्य दिया जब मैं खो गया था, तब शक्ति दी जब मैं टूट गया था और तब विश्वास दिया जब दुनिया ने मुझ पर शक किया था”। उन्होंने कहा कि हर बार जब मैं कोर्ट पर उतरा तो इसने मुझे दृढ़ता, उठने का लचीलापन, फिर से लड़ने का हौसला सिखाया जब मेरे अंदर सब कुछ कह रहा था कि मैं नहीं कर सकता और सबसे बढ़कर, मुझे याद दिलाया कि मैंने शुरुआत क्यों की और मैं कौन हूं?

रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने हासिल किया ये मुकाम


45 साल के बोपन्ना ने अपने करियर का समापन दो ग्रैंड स्लैम खिताबों के साथ किया। साल 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन मेंस डबल्स (मैथ्यू एबडेन के साथ) और साल 2017 फ्रेंच ओपन मिक्स डबल्स (गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ)। वो चार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में भी पहुंचे। दो मेंस डबल्स में (2020 यूएस ओपन में ऐसाम-उल-हक कुरैशी और 2023 यूएस ओपन में एबडेन के साथ) और दो मिक्स डबल्स में ( साल 2018 ऑस्ट्रेलियन ओपन में टिमिया बाबोस और 2023 ऑस्ट्रेलियन ओपन में सानिया मिर्जा के साथ)।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…