24 घण्टे ऑनलाइन

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

लखनऊ के मड़ियांव इलाके में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) के साथ लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने ऑटो में बैठाकर उनसे 20 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट की और फिर चलते ऑटो से…

24GhanteOnline
July 16, 2026
2 min read
बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

लखनऊ के मड़ियांव इलाके में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) के साथ लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने ऑटो में बैठाकर उनसे 20 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट की और फिर चलते ऑटो से धक्का देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित अश्विनी कुमार वर्मा बाराबंकी के सुबेहा उपकेंद्र पर अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं और मड़ियांव के महर्षि नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई को बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर वह बाराबंकी से लखनऊ पहुंचे थे।

रास्ता बदलते ही हुआ शक

अश्विनी कुमार के मुताबिक, प्रधान मैरिज लॉन के पास उन्होंने घर जाने के लिए एक ऑटो पकड़ा। उसमें चालक समेत पहले से चार लोग बैठे हुए थे। कुछ दूर चलने के बाद चालक ने मुख्य मार्ग छोड़कर ऑटो को मधुवन विहार कॉलोनी की ओर जाने वाली गलियों में मोड़ दिया।

रास्ता बदलते देख उन्होंने चालक से सवाल किया। इसी दौरान पीछे बैठे लोगों ने उनका मुंह दबा दिया और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।

लूट के बाद सड़क पर फेंका

बदमाश उनके पास मौजूद 20 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद उन्होंने अश्विनी कुमार को सुनसान स्थान पर चलते ऑटो से नीचे धक्का दे दिया।

किसी तरह बाहर निकलकर उन्होंने राहगीरों से मदद मांगी और एक राहगीर के मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मड़ियांव थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें