24 घण्टे ऑनलाइन

हेल्थ के लिए बेस्ट है रोस्टेड टौमेटो एंड हर्ब सूप, नोट करें रेसिपी

बदलते मौसम के चलते शरीर के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि अपनी डाइट को कुछ इस तरह का बनाया जाए कि सेहत भी बनी रहे। इसलिए आज हम आपके लिए रोस्टेड टौमेटो एंड हर्ब सूप (Roasted Tomato and Herb…

24GhanteOnline
May 6, 2026
2 min read

बदलते मौसम के चलते शरीर के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि अपनी डाइट को कुछ इस तरह का बनाया जाए कि सेहत भी बनी रहे। इसलिए आज हम आपके लिए रोस्टेड टौमेटो एंड हर्ब सूप (Roasted Tomato and Herb Soup) की Recipe लेकर आए हैं, जो आसानी से घर पर बनाया भी जा सकता हैं और अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी भी हैं। तो आइये जानते हैं रोस्टेड टौमेटो एंड हर्ब सूप (Roasted Tomato and Herb Soup) बनाने की Recipe के बारे में।

रोस्टेड टौमेटो एंड हर्ब सूप (Roasted Tomato and Herb Soup) बनाने की सामग्री :

- 10 टमाटर (छिले और कटे हुए)
- 3-4 लहसून की कलियां (पेस्ट)
- 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- 3/4 टीस्पून मिक्स हर्ब (ड्राई)
- 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
- नमक स्वादानुसार
- पानी जरूरतानुसार
- 1 टीस्पून फ्रैश क्रीम
- 1 टीस्पून मिक्स हर्ब (ऑलिव ऑयल में भूने हुए)

रोस्टेड टौमेटो एंड हर्ब सूप (Roasted Tomato and Herb Soup) बनाने की विधि :

- सबसे पहले ओवन को 180◦ C पर प्रीहीट कर लें।
- टमाटर के स्लाइस और लहसुन को बेकिंग ट्रे रख कर ऑलिव ऑयल लगाकर 15 मिनट के लिए बेक करें।
- फिर टमाटर को साइड पर ठंड़ा होने के लिए रख दें।
- अब टमाटर, लहसुन, काली मिर्च और हर्ब को एक साथ मिक्सी में डाल कर पीस लें।
- इसके बाद प्यूरी में थोड़ा सा पानी डालकर लो फ्लेम पर पकने के लिए रख दें।
- इसमें अपने स्वाद के अनुसार नमक डाल दें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
- सूप बनने के बाद इसे फ्रेश क्रीम और भूने हुए हर्ब के साथ गार्निश करके इसे सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।