24 घण्टे ऑनलाइन

दो शादियां हमारी परंपरा...', तेज प्रताप के समर्थन में उतरे आरजेडी सांसद सुधाकर

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह ने तेजप्रताप यादव की कथित दूसरी शादी और पारिवारिक विवाद में उनका समर्थन किया है। उन्होंने इसे तेज प्रताप (Tej Pratap) का निजी मामला करार दिया है और कहा कि शादी करना कोई…

24GhanteOnline
June 2, 2025
2 min read

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह ने तेजप्रताप यादव की कथित दूसरी शादी और पारिवारिक विवाद में उनका समर्थन किया है। उन्होंने इसे तेज प्रताप (Tej Pratap) का निजी मामला करार दिया है और कहा कि शादी करना कोई अनैतिक या गैरकानूनी कार्य नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि दो शादियां पहले से हमारी परंपरा में मौजूद रही हैं।

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'शादी-ब्याह करना उनका (तेजप्रताप) निजी मसला है। कानून भी इसको गुनाह की श्रेणी नहीं मानता। ये बेगुनाह की श्रेणी है।'

उन्होंने कहा कि हम लोग राम मनोहर लोहिया के पदचिन्हों पर चलने वाले लोग हैं। अगर तेजप्रताप (Tej Pratap) ने दूसरी शादी की है, जिसकी घोषणा वह खुद करेंगे तो मैं व्यक्तिगत तौर पर इसे अनैतिक काम नहीं मानता।

'दो शादियों का चलन पहले से मौजूद है'


उन्होंने भारतीय हिंदू रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए कहा कि दो शादियों का चलन पहले से मौजूद रहा है। सुधाकर ने कहा, 'हम इसे पहले से सुनते आए हैं। आप चिराग पासवान को ही ले लीजिए, वह दूसरी मां से जन्मे हैं। कई लोगों की दो-दो, तीन-तीन शादियां हुई हैं। ये कोई बड़ी बात नहीं है।'

तेजप्रताप RJD से निष्कासित


दरअसल, बीते दिनों तेजप्रताप यादव (Tej Pratap) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अनुष्का के साथ अपनी तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पोस्ट को रिवाइज किया और कहा कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया था।

इसके बाद लालू यादव ने निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करार देते हुए तेजप्रताप पर कार्रवाई की और तेजप्रताप को आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।