टल गई रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी, सामने आई ये बड़ी वजह
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) और जौनपुर की मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी की युवा लोकसभा सांसद प्रिया सरोज की शादी होने वाली थी। दोनों परिवाार जोर-शोर से रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की…
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) और जौनपुर की मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी की युवा लोकसभा सांसद प्रिया सरोज की शादी होने वाली थी। दोनों परिवाार जोर-शोर से रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तैयारियों में लगे थे, लेकिन अब खबर आ रही है कि रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी टल गई है। इतना ही नहीं दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां भी रोक दी हैं।
दरअसल, इसी महीने में सपा संसद और रिंकू सिंह (Rinku Singh) की सगाई हुई थी। दोनों ने लखनऊ के एक होटल में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। इसी साल 18 नवंबर को दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन फिलहाल इस शादी को टाल दिया है। शादी टलने के पीछे रिंकू सिंह की क्रिकेट को लेकर व्यस्तता की बात बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि नंवबर में क्रिकेेट टूर्नामेंट की वजह से रिंकू सिंह (Rinku Singh) व्यस्त रहेंगे, इसलिए दोनों की शादी टाल दी गई है। वाराणसी के ताज होटल में रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी होने वाली थी। फिलहाल होटल की बुकिंग को फरवरी महीने के अंत में कर दिया गया है। हालांकि अभी दोनों की शादी की नई तारीख तय नहीं की गई है।
बता दें कि इसी महीने हुई सपा संसद और रिंकू सिंह (Rinku Singh) की सगाई में खेल जगत से ही नहीं, बल्कि राजनीति से जुड़े भी कई दिग्गज लोग शामिल हुए थे। सगाई में सांसद प्रिया सरोज का एक भावुक होने वाला वीडियो भी वायरल हुआ था। वयरल हुए वीडियो में सगाई में प्रिया सरोज की आंखों में आंसू देखे गए थे। लोगों को रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का खूबसूरत अंदाज भी बहुत भाया था। प्रिया और रिंकू अपनी सगाई में बेहद अच्छे लग रहे थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
