24 घण्टे ऑनलाइन

पूजा करते समय जरूर बजाएं गरुड़ घंटी, जानें महत्व

मंदिर से लेकर घर और सभी धार्मिक अनुष्ठान या विशेष पूजा-पाठ के दौरान घंटी ज़रूर बजाई जाती है. हिंदू धर्म में पूजा के दौरान घंटी बजाने की परंपरा काफी पुरानी है. घंटी बजाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और इससे पूजा सफल…

24GhanteOnline
August 22, 2025
2 min read

मंदिर से लेकर घर और सभी धार्मिक अनुष्ठान या विशेष पूजा-पाठ के दौरान घंटी ज़रूर बजाई जाती है. हिंदू धर्म में पूजा के दौरान घंटी बजाने की परंपरा काफी पुरानी है. घंटी बजाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और इससे पूजा सफल होती है.

पूजा में प्रयोग की जाने वाली घंटी कई प्रकार की होती है. जैसे गरुड़ घंटी ( Garuda bell) , द्वार घंटी, हाथ घंटी और घंटा, लेकिन सभी घंटियों में पूजा के लिए गरुड़ घंटी को खास माना जाता है.

गरुड़ घंटी ( Garuda bell) बजाने से देवी-देवता तो प्रसन्न होते ही हैं, लेकिन इससे घर का वास्तु दोष भी दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. दिल्ली के आचार्य गुरमीत सिंह जी से जानते हैं गरुड़ घंटी के फायदे और महत्व के बारे में.

गरुड़ घंटी ( Garuda bell) के फायदे


– घर पर पूजा के बाद गरुड़ घंटी बजाने से परिवार के लोगों के बीच आपसी प्रेम बना रहता है और घर से कलह-क्लेश की स्थिति दूर होती है.

-स्कंद पुराण के अनुसार घंटी बजाने से मनुष्य के पापों का नाश होता है.

-जिस घर पर प्रतिदिन गरुड़ घंटी बजती है वहां धन-वैभव की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है.

-श्रीहरि विष्णु की नियमित पूजा में गरुड़ चिह्न वाली घंटी बजाने से भगवान प्रसन्न होते हैं.

-सुबह और संध्या की पूजा में गरुड़ घंटी बजाने का नियम है. इससे समृद्धि के द्वार खुलते हैं.

गरुड़ घंटी ( Garuda bell) का महत्व


सभी घंटियों में गरुड़ घंटी छोटी होती है, जिसे एक हाथ से बजाया जा सकता है. धार्मिक दृष्टिकोण से गरुड़ घंटी का काफी महत्व होत है. विष्णु भगवान की पूजा और आरती दौरान गरुड़ चिह्न वाली घंटी बजाने वाले व्यक्ति को चंद्रायण व्रत के समान फल की प्राप्ति होती है. इस घंटी का प्रयोग पूजा में करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति भी मिलती है. हिंदू धर्म में सभी घंटियों में गरुड़ घंटी का काफी महत्व होता है, इसलिए सुबह-शाम की पूजा में गरुड़ घंटी ज़रूर बजानी चाहिए.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…