इस हिस्से में रखें कामधेनु गाय, धन-सम्पदा में होगी वृद्धि
वास्तु में घर में कामधेनु गाय (Kamdhenu Cow) की मूर्ति को स्थापित करना बेहद शुभ माना गया है। समुद्र मंथन के दौरान निकले 14 बहुमूल्य रत्नों में कामधेनु गाय भी शामिल हैं। वास्तु में कामधेनु गाय को धन, सुख-सौभाग्य का…
वास्तु में घर में कामधेनु गाय (Kamdhenu Cow) की मूर्ति को स्थापित करना बेहद शुभ माना गया है। समुद्र मंथन के दौरान निकले 14 बहुमूल्य रत्नों में कामधेनु गाय भी शामिल हैं। वास्तु में कामधेनु गाय को धन, सुख-सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि घर में कामधेनु की मूर्ति रखने से धन-संपदा में वृद्धि होगी ।
वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, कामधेनु गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। मनोकामना की पूर्ति और जीवन में खुशियों के आगमन के लिए कामधेनु गाय की मूर्ति को स्थापित रखना मंगलकारी माना गया है। आइए जानते हैं घर में कामधेनु गाय रखने के वास्तु टिप्स...
घर में कामधेनु गाय (Kamdhenu Cow) रखने के वास्तु टिप्स :
- वास्तु के अनुसार, घर में कामधेनु गाय (Kamdhenu Cow) की ऐसी मूर्ति रखें, जिसमें उसके साथ बछड़ा भी हो। इसे नंदिनी कहा जाता है। मान्यता है कि कामधेनु गाय और नंदिनी बछड़े की मूर्ति रखने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
- घर या ऑफिस में उत्तर-पूर्व दिशा में कामधेनु गाय की मूर्ति को स्थापित कर सकते हैं।
- वास्तु के अनुसार, घर में चांदी, तांबा और पीतल की धातु से बनी कामधेनु की मूर्ति बेहद शुभ होती है।
- वास्तु के अनुसार, गोपद्वव्रत, गोवत्सद्वादशी व्रत, गोपाअष्टमी, गोवर्धन पूजा और धनतेरस के पावन पर्व पर घर में कामधेनु गाय ला सकते हैं। इसके अलावा पंडित या ज्योतिषाचार्य से सलाह लेकर भी किसी भी शुभ मुहूर्त में घर में कामधेनु गाय की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं।
- वास्तु के मुताबिक, प्रवेश द्वार पर संगमरमर से कामधेनु मूर्ति (Kamdhenu Cow) रखनी चाहिए।
- घर के पूजाघर और मेनगेट पर कामधेनु गाय (Kamdhenu Cow) की प्रतिमा रखना लाभकारी माना गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
