24 घण्टे ऑनलाइन

राकेश टिकैत का सिर काटने पर ईनाम की घोषणा, FIR दर्ज

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) का सिर काटने वाले पोस्ट को लेकर एक शख्स पर केस दर्ज किया गया है। दरअसल, एक शख्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) का सिर…

24GhanteOnline
May 19, 2025
2 min read

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) का सिर काटने वाले पोस्ट को लेकर एक शख्स पर केस दर्ज किया गया है। दरअसल, एक शख्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) का सिर कल करने वाले को इनाम दिया जाएगा। वायरल पोस्ट के बाद मुजफ्फरनगर और मेरठ में किसान नेता के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

इस मामले में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाने में अमित चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में आरोपी ने टिकैत का सिर कलम करने पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

बीकेयू के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने अमित चौधरी के खिलाफ तुरंत पुलिस कार्रवाई करने की मांग की। नवीन ने कहा कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मेरठ में बीकेयू कार्यकर्ताओं ने चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लोगों ने जानी थाने का घेराव किया। बीकेयू मेरठ जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ विरोध प्रदर्शन किया और थाने परिसर में धरना दिया।

आतंकी हमले से पहले पहलगाम गयी थी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, फिर पाकिस्तान के लिए हुई रवाना


दोनों जिलों की पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बारे में जानकारी दी है, लेकिन आरोपी के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है। साथ ही शख्स ने टिकैत (Rakesh Tikait) के खिलाफ ऐसे बयान क्यों दिया है उसके पीछे की वजह भी अभी साफ नहीं की है। उन्होंने कहा कि इसपर जांच की जा रही है। अमित चौधरी ने एक वीडियो में राकेश टिकैत को देशद्रोही और आतंकवादी बताते हुए उनका सिर कलम करने वाले को 5रुपये लाख का इनाम देने की घोषणा की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें