24 घण्टे ऑनलाइन

फटे कुशन कवर्स का करें रियूज, यहां से ले आइडिया

अगर आपके घर में कुशन्स हैं तो यकीनन आपके पास तरह-तरह के डिजाइन वाले कुशन कवर्स (Cushion Covers) भी होंगे, लेकिन लगातार इस्तेमाल से ये एक समय बाद पुराने लगने लगते हैं और कई लोग उन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं। हालांकि,…

24GhanteOnline
March 13, 2026
2 min read

अगर आपके घर में कुशन्स हैं तो यकीनन आपके पास तरह-तरह के डिजाइन वाले कुशन कवर्स (Cushion Covers) भी होंगे, लेकिन लगातार इस्तेमाल से ये एक समय बाद पुराने लगने लगते हैं और कई लोग उन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं। हालांकि, आप ऐसा न करें और अगर आपके पास पुराने कुशन कवर्स (Cushion Covers) हैं तो आप उनका कई बेहतरीन तरीकों से दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।आइए ऐसे ही कुछ तरीको के बारे में जानते हैं।

ग्रॉसरी बैग बनाएं

आप चाहें तो पुराने कुशन कवर्स से ग्रॉसरी बैग बना सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि कुशन कवर्स प्लेन होने चाहिए यानी उन पर मोती आदि नहीं लगे होने चाहिए।ग्रॉसरी बैग बनाने के लिए सबसे पहले एक कुशन कवर के एक हिस्से की सिलाई खोल दें, फिर कुशन कवर के ऊपरी हिस्से पर पुरानी टाइ से स्ट्रेप बनाएं।आप चाहें तो इस बैग पर चेन भी लगा सकते हैं। ग्रॉसरी बैग तैयार करने के बाद इसका इस्तेमाल करें।

एप्रन बनाएं

अगर आपके पास चार मोटे फैब्रिक वाले पुराने कुशन कवर्स हैं तो आप इनका इस्तेमाल करके एप्रन बना सकते हैं।इसके लिए पहले तीन कुशन कवर्स की सिलाई खोलें, फिर इन्हें किनारों से आपस में स्टिच करें। इसके बाद चौथे कुशन कवर से तीन स्ट्रिप काटकर दो स्ट्रिप को कमर की तरफ से स्टिच करें और एक स्ट्रिप से गले का डिजाइन बना लें।ऐसे आपका एप्रन तैयार हो जाएगा।

सॉफ्ट टेडी बियर बनाएं

आप चाहें तो पुराने कुशन कवर्स से छोटे बच्चों के लिए सॉफ्ट टेडी बियर भी बना सकते हैं।इसके लिए सबसे पहले टेडी बियर के आकार में एक कुशन कवर को डबल लेयर में काट लें। अब इस डबल लेयर को एक-दूसरे के ऊपर रखें और इसे तीन तरफ से सिल लें।अब खुली तरफ से कुशन कवर में रुई भर दें, फिर इसे भी सिल दें। तैयार टेडी बियर पर प्लास्टिक की आंख और नाक चिपक दें।

टॉप बनाएं

अगर आपके पास एक पुराना और बड़ा कुशन कवर है तो आप उससे छोटी बच्ची के लिए टॉप बना सकते हैं।इसके लिए कुशन कवर को डबल लेयर की तरफ से V शेप में काटें और टॉप का गाला बनाएं। ये सेक्शन ज्यादा बड़ा नहीं होना चाहिए। कटिंग करने से पहले गले की जगह से किनारे को सिल लें ताकि इसको साफ फिनिश मिल सके।अब किसी दूसरे कुशन कवर को काटकर अपने हिसाब से स्लीव्स का डिजाइन बना लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।