24 घण्टे ऑनलाइन

Expired सनस्क्रीन लोशन का ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

लोग त्वचा को धूप के हानिकारक प्रभाव से बचाने के लिए सनस्‍क्रीन लोशन (Sunscreen Lotion) का इस्तेमाल करते हैं। जब भी आप कहीं धूप में बाहर जाते हैं तो अपने चेहरे और हाथ पैर पर सनस्‍क्रीन लोशन जरूर लगाते हैं। सनस्‍क्रीन का…

24GhanteOnline
January 15, 2025
2 min read

लोग त्वचा को धूप के हानिकारक प्रभाव से बचाने के लिए सनस्‍क्रीन लोशन (Sunscreen Lotion) का इस्तेमाल करते हैं। जब भी आप कहीं धूप में बाहर जाते हैं तो अपने चेहरे और हाथ पैर पर सनस्‍क्रीन लोशन जरूर लगाते हैं। सनस्‍क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल होने के कारण लोग कई बार इसे बाजार से एक से अधिक एकसनस्‍क्रीन खरीद लेते हैं ताकि ये ज्यादा दिन तक चल सके।

ऐसे कई बार ऐसा होता है कि सनस्क्रीन एक्‍सपायर (Sunscreen Lotion)  हो चुकी होती है और ट्यूब में बचे रह जाते हैं और आपको महंगे से महंगा सनस्‍क्रीन को फेंकना पड़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन एक्सपायर सनस्क्रीन का इस्तेमाल किसी दूसरी चीजों के लिए कर सकती हैं? आज हम आपको कुछ ऐेसे ही आसान हैक्स बताएंगे जिन्हें आपनाकर आप एक्सपायर सनस्क्रीन (Sunscreen Lotion)  का दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।

>> अक्सर किचन में इस्तेमाल होने वाले कैंची या चाकू में चिपचिपाहट हो जाती है जिन्हें हटा पाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप एक्‍सपायर सनस्क्रीन की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप कैंची या चाकू की ब्‍लेड पर लगाकर दो मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद इसे किसी कॉटन के कपड़े से साफ कर लें। ऐसा करने से चिपचिपाहट आसानी से चली जाएगी।

>> कभी-कभी दीवार पर परमानेंट मार्कर के निशान पड़ जाते हैं तो ऐसे में आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। सनस्क्रीन को निशान वाले जगह पर लगाकर उसे उंगलियों की मदद से रगड़ें और फिर कपड़े से साफ कर दें।

>> नए बर्तन, आइना, लकड़ी की खिड़कियां आदि से स्टीकर हटाना काफी मुश्किल भरा काम होता है। ऐसे में आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल करके इन्‍हें आसानी से हटा सकते हैं।

>> कई बार ऐसा देखा जाता है कि कुछ समय के इस्तेमाल के बाद चांदी के गहने काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में आप सनस्क्रीन की मदद से चांदी के गहनों की चमक बनाए रख सकते हैं। इसके लिए एक कॉटन के कपड़े में सनस्क्रीन लें और उसे  चांदी के गहनों पर अच्‍छी तरह लगाकर रगड़ें। फिर कुछ देर बाद इन्‍हें कपड़े से पोछकर साफ कर लें। ऐसा करने से गहने नए जैसे चमकने लगेंगे।

>> हेयर सेट करने के लिए भी आप एक्सपायर सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हाथों पर सनस्क्रीन लेकर उसे हेयर जेल की तरह बालों को सेट करने के लिए लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।