24 घण्टे ऑनलाइन

बेकार और टूटे क्लैचर का ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

बालों में लगाने वाले क्लैचर (Clutcher) बड़े कमजोर होते हैं, कई बार हल्का सा दबाव पड़ते ही ये क्लैचर बड़ी आसानी से टूट जाते हैं। ऐसे में अगर आपके क्लैचर टूटते हैं तो उन्हें फेंकने की जगह आप इन अलग तरीकों से क्लैचर्स का…

24GhanteOnline
September 13, 2025
3 min read

बालों में लगाने वाले क्लैचर (Clutcher) बड़े कमजोर होते हैं, कई बार हल्का सा दबाव पड़ते ही ये क्लैचर बड़ी आसानी से टूट जाते हैं। ऐसे में अगर आपके क्लैचर टूटते हैं तो उन्हें फेंकने की जगह आप इन अलग तरीकों से क्लैचर्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं, जिसके बाद आपके ये बेकार से क्लैचर (Clutcher) भी यूजफुल हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं क्लैचर की मदद से कुछ क्रिएटिव चीजें बनाने के आसान तरीकों के बारे में।

आज  हम आपको बताएंगे कि आखिर किन आसान तरीकों से आप अपने टूटे हुए क्लैचर को दोबारा से यूज कर सकती हैं, तो ये हैं कुछ आइडियाज, जिन्हें अगली बार क्लैचर टूटने के बाद आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

टूटे क्लैचर (Clutcher) से तैयार करें हेयर पिन


अगर आपके क्लैचर के पीछे वाला हिस्सा टूट गया है तो आप उसे नए तरीके से फिक्स करके दोबारा यूज में ला सकती हैं। इसे बनाने के लिए बहुत ही कम सामानों की जरूरत होती है, वहीं बेहद कम पैसों में ही आपके बालों के लिए हेयर पिन बनकर तैयार हो जाएगी। ये है पिन बनाने का आसान तरीका।  जिसके बाद आपकी सिंपल सी हेयर एक्सेसरी बनकर तैयार हो जाएगी

सामान



  • टूटा हुआ क्लैचर- 1

  • फेविकोल- 1

  • मोटी या स्टोन- पसंद के अनुसार


बनाने का तरीका



  • टूटे क्लैचर की मदद से पिन बनाने के लिए सबसे पहले क्लैचर को दो हिस्सों में अलग कर लें, जिसके लिए आपको क्लैचर के पीछे लगी हुई कील को निकालना होगा।

  • इसके बाद क्लैचर के एक हिस्से को लें और उसपर फेविकोल लगाएं और फेविकोल के ऊपर अपनी पसंद के स्टोन या मोती लगा कर क्लैचर के टुकड़े को सजा दें।

  • फिर स्टोन या मोती को चिपकाने के बाद उसे कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें।

  • इन आसान स्टेप्स की मदद से आपकी पिन तैयार हो जाएगी, जिसे आप जूड़ा बनाने के बाद अपने जूड़े के ऊपर सजा सकती हैं।


टूटे हुए क्लैचर (Clutcher) की मदद से बनाएं की-होल्डर


आपको शायद ही यकीन हो कि आप टूटे हुए क्लैचर की मदद से अपने लिए एक की-होल्डर भी तैयार कर सकती हैं। की-होल्डर बनाने के लिए आपको क्लैचर के नुकीले टुकड़ों के साथ-साथ ऊन की जरूरत भी पड़ेगी। घर पर रखे इन दोनों सामानों की मदद से आपका की-होल्डर बनकर तैयार हो जाएगा।

सामान



  • ऊन- 1 गोला

  • क्लैचर- 1

  • लकड़ी का टुकड़ा- 1( 20 सेंटीमीटर)

  • हॉट ग्लू- 1


बनाने का तरीका



  • टूटे क्लैचर से की होल्डर बनाने के लिए सबसे पहले क्लैचर में लगे नुकीले हिस्सों को तोड़कर कर अलग कर लें।

  • फिर 1 लकड़ी का टुकड़ा लें और टुकड़े को चाकू की मदद से छील लें।

  • इसके बाद लकड़ी के ऊपर ग्लू की मदद से क्लैचर के नुकीले टुकड़े चिपकाएं और चिपकाने के बाद कुछ देर के लिए दोनो को सेट होने के लिए छोड़ दें।

  • फिर इसपर अच्छे से ऊन लपेटें, ताकि यह टुकड़ा एक होल्डर का शेप ले सके।

  • अब होल्डर के दोनो आखिरी हिस्से पर ऊन का धागा लगाएं और गांठ बांधकर घर की किसी दीवार पर हैंग कर दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।