ये 7-सीटर बनी लोगों की पहली पसंद, बिक्री में सबको पछाड़ा
भारतीय बाजार में रेनॉल्ट (Renault) की गाड़ियां लगातार ग्राहकों का भरोसा जीत रही है.नवंबर 2025 की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालें तो रेनॉल्ट ट्राइबर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर सामने आई है. बीते महीने ट्राइबर को…
भारतीय बाजार में रेनॉल्ट (Renault) की गाड़ियां लगातार ग्राहकों का भरोसा जीत रही है.नवंबर 2025 की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालें तो रेनॉल्ट ट्राइबर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर सामने आई है. बीते महीने ट्राइबर को कुल 2,064 नए ग्राहक मिले, जो इसकी मजबूत लोकप्रियता को दिखाती है. अगर सालाना तुलना करें तो ट्राइबर की सेल में करीब 38.90 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है. नवंबर 2024 में जहां इसकी बिक्री 1,486 यूनिट रही थी,वहीं इस बार आंकड़ा काफी ऊपर पहुंच गया.
कीमत 5.76 लाख रुपये है
खास बात ये रही कि नवंबर 2025 में रेनॉल्ट की कुल बिक्री में ट्राइबर की हिस्सेदारी 56.36 प्रतिशत रही, यानी आधे से ज्यादा बिक्री अकेले इसी मॉडल से आई. भारतीय बाजार में रेनॉल्ट ट्राइबर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये है, जो इसे बजट सेगमेंट में एक मजबूत 7-सीटर विकल्प बनाती है.
कॉम्पैक्ट SUV सेल
बिक्री के मामले में दूसरे स्थान पर रही रेनॉल्ट किगर. इस कॉम्पैक्ट SUV ने नवंबर 2025 में कुल 1,151 यूनिट की बिक्री दर्ज की. सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 47.75 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है. नवंबर 2024 में किगर की बिक्री 779 यूनिट थी, जिसके मुकाबले ये बढ़त काफी प्रभावशाली मानी जा रही है.
नई रेनॉल्ट (Renault) डस्टर होगी लॉन्च
वहीं, रेनॉल्ट (Renault) की एंट्री-लेवल कार क्विड के लिए बीता महीना कुछ खास अच्छा नहीं रहा. नवंबर 2025 में क्विड को केवल 447 नए ग्राहक मिले. इस दौरान इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 18.13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह बिक्री सूची में आखिरी पायदान पर रही.इसी बीच रेनॉल्ट के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी है. कंपनी जनवरी 2026 में अपनी बहुप्रतीक्षित SUV डस्टर को भारतीय बाजार में दोबारा लॉन्च करने जा रही है.
आने वाले 26 जनवरी 2026 को नई रेनॉल्ट डस्टर की पहली झलक पेश की जाएगी. बताया जा रहा है कि इस बार डस्टर को बिल्कुल नए डिजाइन के साथ लाया जाएगा, जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. साथ ही, इसके पावरट्रेन में भी अहम अपडेट किए जाने की उम्मीद है. हालांकि, नई डस्टर की संभावित कीमत को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
