काफी शानदार है ये सस्ती 7 सीटर, 5.76 लाख वाली इस गाड़ी की है बंपर डिमांड
हर महीने ऑटो कंपनियां सेल्स के आंकड़े जारी करती हैं और अक्टूबर के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो पता चलता है कि पिछला महीना Renault के लिए काफी शानदार रहा. फिलहाल रेनो के पास तीन गाड़ियां हैं, Triber, Kwid और Kiger लेकिन…
हर महीने ऑटो कंपनियां सेल्स के आंकड़े जारी करती हैं और अक्टूबर के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो पता चलता है कि पिछला महीना Renault के लिए काफी शानदार रहा. फिलहाल रेनो के पास तीन गाड़ियां हैं, Triber, Kwid और Kiger लेकिन जनवरी में कंपनी की पुरानी डस्टर नए डिजाइन और पहले से ज्यादा शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाली है. अक्टूबर में रेनो ने कुल 4672 यूनिट्स की बिक्री की है और ये साल दर साल के हिसाब से कंपनी की 21 फीसदी ग्रोथ को दर्शाता है.
महीने दर महीने की अगर ग्रोथ की बात करें तो सितंबर की तुलना अक्टूबर में कंपनी की बिक्री 10 फीसदी तक बढ़ गई है, सितंबर में कंपनी की सेल्स 4265 यूनिट्स की थी. कंपनी की सेल्स को बढ़ाने में देश की सबसे सस्ती और रेनो की बेस्ट सेलिंग गाड़ी Triber का बड़ा हाथ है.
Renault Triber की सेल्स
इस गाड़ी की पिछले महीने अक्टूबर में 3170 यूनिट्स की बिक्री हुई, पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने 2111 यूनिट्स की बिक्री की थी. साल दर साल के हिसाब से अगर देखा जाए तो इस गाड़ी की बिक्री में 50 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है.
वहीं, अगर कंपनी के बाकी दोनों मॉडल्स की बात करें तो Kiger की पिछले महीने 948 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल इस एसयूवी की 1053 यूनिट्स बिकी थी. इसका मतलब साल दर साल के हिसाब से इस गाड़ी की ग्रोथ 9.97 फीसदी गिरी है. Kwid की सेल्स की बात करें तो इस कार की अक्टूबर 2025 में 554 यूनिट्स बिकी तो वहीं पिछले साल अक्टूबर में इस गाड़ी की 706 यूनिट्स की बिक्री हुई थी.
Renault Triber Price in India
रेनो की इस 7 सीटर की कीमत 5 लाख 76 हजार 300 रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. खूबियों की बात करें तो इस एसयूवी में 625 लीटर का बूट स्पेस, 21 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स जो सभी वेरिएंट्स में मिलते हैं. इसके अलावा दूसरी और तीसरी रो में एसी वेंट्स, वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
