कार बाजार में हलचल, Renault–Nissan लॉन्च करेंगे कई गाड़ियां
कुछ खास अपडेट और स्पेशल एडिशन को छोड़कर, रेनॉल्ट ने हाल के साल में भारत में कोई नई कार लॉन्च नहीं की है. यही हाल उसके लॉन्ग टाइम पार्टनर निसान का भी है, सिवाय महंगी एक्स-ट्रेल के लॉन्च के जिसे सीमित खरीदार मिले. अब…

कुछ खास अपडेट और स्पेशल एडिशन को छोड़कर, रेनॉल्ट ने हाल के साल में भारत में कोई नई कार लॉन्च नहीं की है. यही हाल उसके लॉन्ग टाइम पार्टनर निसान का भी है, सिवाय महंगी एक्स-ट्रेल के लॉन्च के जिसे सीमित खरीदार मिले. अब दोनों ब्रांडों ने अब भारत पर अपना ध्यान केंद्रित किया है और 2026 और 2027 के लिए कई प्रमुख प्रोडक्ट लॉन्च की योजना बनाई है. आज हम आपको इस खबर के माध्यम से भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली रेनॉल्ट (Renault) और निसान (Nissan) की कारों के बारे में बताने जा रहे हैं.
Nissan Gravite
निसान (Nissan) इस महीने ग्रेविटे को लॉन्च करके 2026 की शुरुआत करेगी, जिसके साथ ही वह सब-4 मीटर एमपीवी सेगमेंट में प्रवेश करेगी. टीज़र से स्पष्ट है कि निसान ग्रेविटे, रेनॉल्ट ट्राइबर का ही नया वेरिएंट होगा, जो अभी के इस सेगमेंट में एकमात्र मॉडल है.ग्रेवाइट में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव होंगे जो इसे ट्राइबर से अलग करेंगे और इसे अधिक दमदार लुक देंगे. इसमें हॉरिजॉन्टल इंसर्ट वाली बड़ी रेडिएटर ग्रिल, बोनट के ऊपरी हिस्से पर ब्लॉक अक्षरों में मॉडल का नाम और कोनों पर ऊंचे C-आकार के सिल्वर ट्रिम वाले ज्यादा कोणीय बंपर होंगे.
Renault Duster
रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) की तीसरी जनरेशन 26 जनवरी को पेश होने वाली है और लगभग फरवरी में इसे बाजार में उतारा जाएगा. CMF-B LS प्लेटफॉर्म पर बेस्ड ये बिल्कुल नया मॉडल भारत में पहले बेची गई पहली जनरेशन के मॉडल की तुलना में कहीं ज्यादा एसयूवी होगी.
नए मॉडल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है, लेकिन इसके भारतीय वेरिएंट में कुछ डिज़ाइन होंगे, जिनमें विशेष डीआरएल, फ्रंट फॉग लैंप की नई स्थिति और टेल लैंप को ब्रांड लोगो से जोड़ने वाली लाइट बैंड शामिल हैं. भारतीय मॉडल में एक और बदलाव वेंटिलेटेड फ्रंट सीटों का समावेश हो सकता है. रेनॉल्ट भारत में नेक्सट जनरेशन की डस्टर को 1.0 और 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश कर सकती है. कंपनी अगले साल की शुरुआत तक हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन भी पेश करने की योजना बना रही है.
Nissan Tekton
अगले महीने निसान डस्टर की टेक्टन को लॉन्च करेगी. हालांकि, इंटीरियर में शायद कम अंतर होंगे, जबकि इंजन ऑप्शन लगभग समान रहेगा. निसान लगभग मार्च में टेक्टन को लॉन्च करेगी और 2027 की दूसरी तिमाही में इसका हाइब्रिड वेरिएंट भी पेश कर सकती है.
Renault की तीन-रो वाली एसयूवी
अक्टूबर और दिसंबर के बीच किसी समय, रेनॉल्ट डस्टर का सात-सीटर संस्करण लॉन्च करेगी. डस्टर में 19-इंच के अलॉय व्हील, पैनोरमिक सनरूफ, पावर टेलगेट और 10-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की संभावना कम है, लेकिन इसके तीन-पंक्ति वाले वेरिएंट में ये सभी प्रीमियम फीचर्स उपलब्ध होंगे.
Renault तीन-रो वाले मॉडल को और ज्यादा शानदा बनाने के लिए दो कलर का कॉम्बो भी पेश कर सकती है. कंपनी इसे 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है और 2027 में कभी हाइब्रिड सिस्टम भी पेश कर सकती है.
Nissan की तीन-रो वाली एसयूवी
निसान ने भारत के लिए तीन-रो वाली सी-एसयूवी की पुष्टि कर दी है, और ये मॉडल रेनॉल्ट की सात-सीटर एसयूवी का कॉर्पोरेट वर्जन होगा. कंपनी लगभग इसे टेक्टन की तरह ही एक विशिष्ट बाहरी डिज़ाइन देगी और इसी तरह बाकी के अधिकांश हिस्से रेनॉल्ट मॉडल के साथ साझा किए जाएंगे. कंपनी इस मॉडल को Tekton के लगभग एक महीने बाद लॉन्च कर सकती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
