पुरानी यादें और नया अंदाज साथ में, 26 जनवरी को होगी लॉन्च ये दमदार SUV
भारत में कारों को लेकर आजकल सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला विषय ‘कॉम्पैक्ट एसयूवी’ है. इसी बीच हमने देखा कि टाटा ने नए मॉडल सिएरा को लॉन्च करके पुरानी सिएरा की यादें ताजा कर दीं. अब रेनो इंडिया भी इसी राह पर चलते हुए…
भारत में कारों को लेकर आजकल सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला विषय ‘कॉम्पैक्ट एसयूवी’ है. इसी बीच हमने देखा कि टाटा ने नए मॉडल सिएरा को लॉन्च करके पुरानी सिएरा की यादें ताजा कर दीं. अब रेनो इंडिया भी इसी राह पर चलते हुए अपनी अपकमिंग नई डस्टर ( Duster) एसयूवी का टीज़र जारी किया है.
डस्टर ( Duster) के टीजर ने हमें उस पुराने मॉडल की याद दिला दी जिसने 2012 में कॉम्पैक्ट एसयूवी के इस सेगमेंट की शुरुआत की थी. और अब जब ये 26 जनवरी, 2026 को एक नए अवतार में वापसी कर रही है, तो रेनो इसे एक आइकॉन की वापसी बता रही है.
नई Renault Duster: क्या कुछ होगा नया?
नई डस्टर ( Duster) को अभी तक गुप्त रखा गया है, हालांकि हमें एसयूवी के पिछले हिस्से की एक झलक देखने को मिली है. इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध डस्टर के पिछले हिस्से से एक अंतर का संकेत मिलता है, जो कि कनेक्टेड टेललैंप है. इसके अलावा, हमें एलईडी डीआरएल की भी झलक मिली है. इसमें ऊंची रूफ रेल्स भी है.
कौन-कौन से फीचर्स मिल सकते हैं
डस्टर ( Duster) में निश्चित रूप से कई अपडेट देखने को मिलेंगे, जिनमें एक बिल्कुल नया डैशबोर्ड शामिल है. इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, 6 स्पीकर वाला अर्कामिस साउंड सिस्टम, पावर ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ब्रांडेड साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, पुश बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे.
नए स्टैंडर्ड के मुताबिक, डस्टर में निश्चित रूप से हर वेरिएंट में छह एयरबैग मिलेंगे। इसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएस) भी मिलने की उम्मीद है.
इंजन और कीमत
भारत में बिकने वाली रेनो डस्टर के स्पेसिफिकेशन अभी तक सामने नहीं आए हैं.नई रेनो डस्टर कार की कीमत करीब 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, इंडियन कार ऑफ द ईयर मारुति विक्टोरिस, फॉक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक और होंडा एलिवेट जैसी एसयूवी कार से रहेगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
