नए अवतार में लौट रही है Renault Duster, क्या फिर बनेगी बेस्ट 4×4 SUV?
तीसरी जनरेशन की रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) आखिरकार भारत आ रही है. इस एसयूवी की अभी टेस्टिंग चल रही हैं और इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. ये बिल्कुल नया मॉडल 26 जनवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगा.…
तीसरी जनरेशन की रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) आखिरकार भारत आ रही है. इस एसयूवी की अभी टेस्टिंग चल रही हैं और इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. ये बिल्कुल नया मॉडल 26 जनवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगा. जिसके तुरंत बाद इसे बाजार में लॉन्च किया जाएगा. इस बार, डस्टर का मुकाबला हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा , मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस जैसी एसयूवी से होगा.
बिल्कुल नया डिजाइन
मॉड्यूलर CMF-B प्लेटफॉर्म पर बेस्ड, 2026 रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) में एक बिल्कुल नया डिज़ाइन होगी और ये दिखने में अपने डेसिया डस्टर जैसी ही होगी. रेनॉल्ट के नए लोगो, स्पोर्टी बंपर, नए पॉलीगोनल हेडलैंप और Y-आकार के LED DRLs वाली नई डिजाइन वाली ग्रिल के साथ इसका फ्रंट लुक बेहद आकर्षक होगा.
बड़ा बॉडी क्लैडिंग, दमदार व्हील आर्च, इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल वाले ORVMs, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील, रूफ रेल्स और C-पिलर पर लगे रियर डोर हैंडल इसके साइड प्रोफाइल को और भी बेहतर बनाएंगे। पीछे की तरफ, नई Renault Duster 2026 में Y-आकार के टेल लैंप, स्पोर्टी बंपर और एक भारी रेक्ड विंडशील्ड होगा.
अपमार्केट इंटीरियर
इंटीरियर की जानकारी फिलहाल कम ही है. हालांकि, नई 2026 रेनॉल्ट डस्टर में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, रियर पार्किंग सेंसर, मल्टीपल एयरबैग, ADAS और बहुत कुछ मिलने की संभावना है.
केवल पेट्रोल इंजन
भारत में, नई रेनो डस्टर 2026 केवल पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी. इसके वेरिएंट में लगभग 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल और 156 बीएचपी, 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है. बाद में एक हाइब्रिड वेरिएंट भी लाइनअप में शामिल हो सकता है. रेनो भारत के लिए डस्टर के सीएनजी वेरिएंट पर भी विचार कर सकती है.
कीमत
2026 रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) की कीमत अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले आस-पास रहने की उम्मीद है. इसके बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 11-12 लाख रुपये, जबकि टॉप-एंड पेट्रोल वेरिएंट की कीमत लगभग 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
