Renault ने शुरू किए जबरदस्त ऑफर्स, जानें फायदा कब तक मिल रहा है?
रेनो इंडिया (Renault India) ने देशभर में अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा प्रचार अभियान शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी 10 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक डिस्कवरी डेज नाम का 13 दिन का कैंपेन चलाएगी, जिसमें ग्राहक रेनो की नई और…
रेनो इंडिया (Renault India) ने देशभर में अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा प्रचार अभियान शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी 10 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक डिस्कवरी डेज नाम का 13 दिन का कैंपेन चलाएगी, जिसमें ग्राहक रेनो की नई और अपडेटेड कार रेंज को करीब से देख सकेंगे. यह कैंपेन पूरे भारत में सभी रेनो डीलरशिप पर आयोजित होगा और कंपनी इसे एक तरह के कार्निवल जैसा माहौल देकर खास बनाने की तैयारी में है.
Kiger और Triber पर मिलेगा ऑफर
कंपनी का कहना है कि इस दौरान ग्राहकों को नए मॉडल खासकर नई Kiger और Triber का रियल-टाइम अनुभव कराया जाएगा. डीलरशिप में थीम-बेस्ड इवेंट्स, इंटरैक्टिव सेशन और पर्सनलाइज्ड गाइडेंस के जरिए कारों की खूबियों और अपडेटेड फीचर्स को समझाया जाएगा. दो लगातार वीकेंड कवर करने वाले इस कैंपेन से रेनो को उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग शोरूम का दौरा करेंगे और ब्रांड के नए प्रोडक्ट्स से जुड़ेंगे.
रेनो इंडिया (Renault India) ने कैंपेन के साथ कई आकर्षक ऑफर्स भी घोषित किए हैं. कंपनी सभी मॉडलों पर जीरो प्रतिशत ब्याज दर के साथ फाइनेंस की सुविधा दे रही है, साथ ही लोन प्रोसेसिंग फीस में 50% की छूट भी मिलेगी. पुरानी कार बदलने पर 35,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और नई कार खरीदने पर 25,000 रुपये तक का कैश बेनेफिट भी शामिल है. कंपनी का कहना है कि इन ऑफर्स का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को नए मॉडल खरीदने के लिए प्रेरित करना है.
रेनो इंडिया (Renault India) की सेल में हुई ग्रोथ
रेनो इंडिया (Renault India) के लिए यह साल प्रदर्शन के लिहाज़ से सकारात्मक रहा है. कंपनी ने अक्टूबर में 21% और नवंबर 2025 में 30% की सालाना वृद्धि दर्ज की है. यह ग्रोथ मुख्य रूप से नए-जेनरेशन Kiger और Triber की लॉन्चिंग से आई है, जिनकी कीमतों में GST में कमी के बाद और भी सुधार हुआ है. कंपनी को उम्मीद है कि डिस्कवरी डेज कैंपेन इस बढ़ती बिक्री को और मजबूत करेगा और ब्रांड की बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी करेगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
