24 घण्टे ऑनलाइन

वैक्स कराने में होता है दर्द, तो इन तरीकों से हटाएं अनचाहे बाल

अक्सर आपने मेरा हमसे कहते सुना होगा कि वैक्स (Wax) के कारण उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ता है. ऐसे में वे काफी लंबा इंतजार करने के बाद बैक्स कराने जाती हैं. लेकिन आपको बता दें कि अब वैक्स कराने के लिए दर्द झेलने की…

24GhanteOnline
December 22, 2025
2 min read

अक्सर आपने मेरा हमसे कहते सुना होगा कि वैक्स (Wax) के कारण उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ता है. ऐसे में वे काफी लंबा इंतजार करने के बाद बैक्स कराने जाती हैं. लेकिन आपको बता दें कि अब वैक्स कराने के लिए दर्द झेलने की जरूरत नहीं है. हमारे आसपास मौजूद कुछ चीजों की मदद से घर पर रहकर ही आप आसानी से वैक्स कर सकते हैं.

अनचाहे बाल (Unwanted Hair) हटाने का तरीका


>> केले के माध्यम से शरीर के अनचाहे बालों (Unwanted Hair) को हटाया जा सकता है. इसके लिए आपको दलिये की भी जरूरत पड़ती है. ऐसे में आप दो चम्मच दलिया और केला इन दोनों को एक साथ मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं. अब विपरीत दिशा में धीरे-धीरे और हल्के हल्के हाथों से मसाज करें.

इसके बाद मिश्रण को अपनी त्वचा पर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. जब मिश्रण सूख जाए तो अपनी त्वचा को ठंडे पानी से धो लें. ऐसा करने से धीरे-धीरे बाल हटते नजर आएंगे.

>> चीनी से भी अनचाहे बालों को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप दो चम्मच चीनी और दो चम्मच नींब का रस एक कटोरी में मिलाएं और मिश्रण में पानी मिलाकर उसे गर्म करें जब मिश्रण गर्म हो जाए तो ठंडा होने के लिए छोड़ दें और इसके बाद बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं 15 से 20 मिनट के लिए लगे रहने दें. उसके बाद प्रभावित स्थान को ठंडे पानी से रगड़ रगड़ कर धो लें.

>> अंडे के माध्यम से भी अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकता है. आप अंडे की सफेदी और कॉर्न स्टार्च को अच्छे से मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं. हल्के हल्के हाथों से मसाज करने के बाद 20 से 25 मिनट तक मिश्रण को लगे रहने दें. उसके बाद ठंडे पानी से धो लें. हफ्ते में एक बार करने से परिणाम सकारात्मक नजर आएंगे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।