24 घण्टे ऑनलाइन

इस स्थान से फौरन हटा दें तुलसी, वरना घर से चली जाएगी बरकत

हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi) के पौधे में धन की देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। मान्यताओं है कि घर में तुलसी का पौधा होने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का प्रवाह बना रहता है। वास्तु शास्त्र में तुलसी के…

24GhanteOnline
February 11, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi) के पौधे में धन की देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। मान्यताओं है कि घर में तुलसी का पौधा होने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का प्रवाह बना रहता है। वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को घर में रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं, तो कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं।

रोशनी वाले स्थान पर रखें


अगर आपने अपने घर में तुलसी (Tulsi) को अंधेरे कोने या ऐसे स्थान पर रखा है, जहां रोशनी नहीं पहुंचती है, तो ऐसे में नकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। वास्तु शास्त्र में तुलसी के रख-रखाव के लिए खुला स्थान, जहां सूर्य की रोशनी पहुंचती हो, उपयुक्त माना गया है।

घर की इस दिशा में रखें


तुलसी (Tulsi) के पौधे को कभी भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, यह दिशा पितरों और यमराज की होती है। तुलसी के पौधे के रख-रखाव के लिए उत्तर-पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी गई है।

मंदिर के पास रखें


तुलसी (Tulsi) को कभी भी भगवान गणेश या भगवान शिव जी की मूर्ति के पास नहीं रखना चाहिए। आप इसे मंदिर के पास रख सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस बात का भी ध्यान रखें कि तुलसी की शाखाएं या पत्तियां जमीन को न छुएं।

छत पर न रखें तुलसी (Tulsi) पौधा


कई लोग तुलसी का पौधा छत पर रख देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के हिसाब से ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। बेसमेंट में भी तुलसी का पौधा रखना अशुभ माना जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…