नए साल में चाहते हैं शुभ शुरुआत, तो घर से निकाल फेंके ये चीजें
साल 2022 का आखिरी महीना चल रहा हैं और कुछ दिनों बाद नया साल (New Year) दस्तक देने लगेगा। नए साल से सभी की ख्वाहिश होती हैं कि यह उनकी जिंदगी में नई उमंग के साथ अच्छा समय लेकर आए। सभी अपने पुराने साल में बिताया बुरा समय…
साल 2022 का आखिरी महीना चल रहा हैं और कुछ दिनों बाद नया साल (New Year) दस्तक देने लगेगा। नए साल से सभी की ख्वाहिश होती हैं कि यह उनकी जिंदगी में नई उमंग के साथ अच्छा समय लेकर आए। सभी अपने पुराने साल में बिताया बुरा समय भुलाते हुए नए साल (New Year) में खुशियां, सुख-समृद्धि व तरक्की की कामना करते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी हैं अपने घर से कुछ चीजों को बाहर करने की जो वास्तु के अनुसार कंगाली का कारण बनते हैं। ये वस्तुएं घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाते हुए कष्ट पैदा करती हैं। तो आइये जानते हैं वास्तु के अनुसार उन चीजों के बारे में जिन्हें अपने घर से तुरंत बाहर कर देना चाहिए।
खंडित मूर्तियां
घर में साज-सज्जा के लिए रखी मूर्तियां या पूजा स्थान पर रखी भगवान की प्रतिमाएं यदि कहीं से भी खंडित हो तो उन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। वास्तु कहता है कि खंडित चीजों से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। इससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नव वर्ष से पहले इन प्रतिमाओं को किसी नदी में प्रवाहित कर दें या फिर किसी पवित्र स्थान पर रखवा दें।
टूटा या चटका कांच
यदि आपके घर में खिड़की, दरवाजे आदि का कांच कही से टूटा या चटका हो तो उसे तुरंत हटा दें। घर में किसी भी तरह से टूटा हुआ कांच नहीं रखना चाहिए। यदि आपके घर में रखा आइना चटक गया है या टूट गया है तो उसमें चेहरा नहीं देखना चाहिए। माना जाता है कि इससे दुर्भाग्य आता है। इसलिए यदि किसी भी तरह से आपके घर में टूटा हुआ शीशा है तो उसे बाहर कर दें।
टूटे हुए बर्तन
कई बार हम अपने घर में ऐसे बर्तनों को भी इस्तेमाल करते रहते हैं, जो थोड़े बहुत चटके हुए हों। वास्तु शास्त्र कहता है कि यदि घर में टूटे या चटके बर्तन हो तो खाना खाने या बनाने के लिए उनका इस्तेमाल बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। यदि आपके घर में ऐसे बर्तन हैं तो तुरंत घर से बाहर कर दें।
बेकार जूते-चप्पल या कपड़े
अक्सर देखने में आता है कि हम एक के बाद एक कपड़े और जूते-चप्पल खरीदते जाते हैं। इसकी वजह से घर में बेकार जूतों और कपड़ों का ढेर सा लग जाता है। यदि आपके घर में ऐसे कपड़े-जूते हैं, जो अच्छी अवस्था में हैं और पहनने लायक हैं, लेकिन आप उनका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उन्हें किसी जरूरतमंद को दे दें। जो जूते और कपड़े खराब हैं उन्हें किसी काम में ले लें या घर से बाहर कर दें। इन सारी बेकार चीजों से घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती हैं और आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
खराब घड़ी और ताले
घड़ी समय की सूचक होती है और निरंतर चलती रहती है। इसलिए वास्तु में घड़ी को प्रगति और निरंतर आगे बढ़ने से जोड़कर देखा जाता है। यदि आपके घर में टूटी हुई या बंद पड़ी हुई घड़ी हो तो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें। माना जाता है कि इससे नकारात्मकता बढ़ती है और आपको आर्थिक तंगी व तरक्की में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह से घर में बंद पड़े ताले को या तो सही करवा लें या घर से बाहर कर दें। माना जाता है कि बंद ताले की तरह आपकी किस्मत का ताला भी बंद हो जाता है।
खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान
कई बार हमारे घर में खराब चार्जर आदि पड़े रहते हैं और हम इनपर ध्यान नहीं देते हैं। वास्तु के अनुसार, घर में खराब पड़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, जिसके कारण आपको आर्थिक तंगी समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नए साल से पहले इन चीजों को अपने घर से बाहर निकाल दें या संभलवा लें।
टूटा हुआ फर्नीचर
यदि घर में रखा फर्नीचर पुराना होने की वजह से टूटने लगा है तो तुरंत उसे बदल देना चाहिए। यदि आप फर्नीचर को बदलना नहीं चाहते हैं तो उसे रिपेयर करवा लें। माना जाता है कि टूटे फर्नीचर की वजह से परिवार में कलह हो सकती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
