24 घण्टे ऑनलाइन

दिवाली से पहले कर दें इन चीजों को घर से बाहर, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दिवाली (Diwali) का पावन पर्व आने वाला हैं जो कि हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता हैं। यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता हैं जिनके आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं आती हैं। मां लक्ष्‍मी…

24GhanteOnline
October 15, 2025
4 min read

दिवाली (Diwali)  का पावन पर्व आने वाला हैं जो कि हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता हैं। यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता हैं जिनके आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं आती हैं। मां लक्ष्‍मी को साफ-सुथरे और सुव्‍यवस्थित घर सबसे प्रिय होते हैं। इसलिए दिवाली से पहले घरों की साफ-सफाई की जाती हैं ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहे। इस दौरान घर से ऐसी चीजों को निकाल देना चाहिए जो नकारात्मकता का कारण बनती हो। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका घर में होना मां लक्ष्मी की नाराजगी का कारण बनता हैं। आइए जानते हैं कि दिवाली (Diwali) की सफाई में किन चीजों को घर बाहर करने में ही आपकी भलाई हैं।

खंडित मूर्तियां

यदि आपके घर में पूजा के स्‍थान में कोई मूर्ति खंडित है या फिर घर के किसी दूसरे भाग में कोई खंडित स्‍टैच्‍यू लगी है तो इसे भी दीपावली से पहले प्रवाहित करवा दें। टूटी हुई मूर्ति की पूजा करना शास्‍त्रों में गलत माना गया है। इसके स्‍थान पर नई मूर्ति ले आएं और उनको स्‍थापित करके उनकी पूजा करें। पूजा में भगवान कोई मूर्ति भी टूटी हुई नहीं रहनी चाहिए। इसके अलावा पूजास्‍थल से अन्‍य टूटी हुई वस्‍तुएं भी हटा दें।

टूटे बर्तन या खिलौने

अगर घर में टूटे डिब्बे, खराब खिलौने, बेकार सजावटी सामग्री, टूटी चप्पल आदि हैं तो इन्‍हें दिवाली से पहले घर के बाहर करें। इनकी वजह से घर में कभी भी लक्ष्‍मी का वास नहीं होता है।

पुरानी घड़ियां

पुरानी बंद पड़ी घड़ियां दुर्भाग्‍य को न्‍यौता देने के बराबर हैं। इन घड़ियों को या तो सही करवा लें और अगर सही करवाने लायक नहीं हैं तो फिर घर के बाहर फेंक दें। घर में बंद पड़ी घड़ियों को रखना जानबूझकर अपनी तरक्‍की को रोकने जैसा है।

बिजली के खराब यंत्र

अगर आपके घर में बिजली से चलने वाले किसी यंत्र में कोई कमी आ रही है या फिर यह पूरी तरह से खराब हो चुका है तो इसे दीपावली (Diwali) से पहले या तो सही करवा लें या फिर इसको कबाड़े में फेंककर इसके स्‍थान पर कोई दूसरा ले आएं। यहां तक कि घर के पंखे में से भी यदि कोई आवाज आ रही है तो उसे सही करवा लें या फिर बदल दें।

जंग लगा लोहा

घर के स्टोर रूम में या छत पर कहीं जंग लगा लोहा रखा है तो दिवाली (Diwali) की सफाई में इसे भी बाहर फेंक दें। घर में ऐसी चीजें शनि और राहु के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ावा देती हैं। इन सभी चीजों के घर से जाने के बाद ही मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करेंगी।

टूटा शीशा

घर के किसी भी कोने में टूटा हुआ शीशा नहीं रहना चाहिए। वास्‍तु के अनुसार टूटा हुआ शीशा अपशकुन माना जाता है और यह आपको निर्धन बनाता है। घर की किसी खिड़की या दरवाजे का शीशा यदि टूटा है तो इसे दीवाली से पहले तुरंत सही करवा लें। यहां तक कि बाथरूम की खिड़कियों में भी टूटा हुआ शीशा नहीं छूटना चाहिए।

टूटे-फूटे बर्तन

ऐसी मान्‍यता है कि जो लोग टूटे हुए बर्तनों में खाना खाते हैं उनकी किस्‍मत भी सदैव उनसे रूठी रहती है। इसलिए भूलकर भी घर में टूटे बर्तन न रखें। ये कितने ही महंगे क्यों न हों, दीपावली से पहले टूटे हुए सभी बर्तन और क्रॉकरी को घर से हटा दें।

टूटा फर्नीचर

वास्‍तु शास्‍त्र में बताया गया है कि घर में टूटा हुआ फर्नीचर रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। अगर आपके घर में कोई कुर्सी, मेज, या फिर कोई और फर्नीचर टूटा है तो या तो इसे दीपावली से पहले सही करवा लें या फिर घर से हटा दें। टूटा हुआ फर्नीचर घर के अंदर दुर्भाग्‍य का संकेत माना जाता है। यह एकदम चमकता हुआ और साफ होना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…