24 घण्टे ऑनलाइन

बेडरूम में रखी ये चीजें बनती है पति पत्नी में लड़ाई की वजह

अक्सर घर में पति पत्नी के बीच में बिना वजह के झगड़ा होता है। तो इसके पीछे बेडरूम (Bedroom) का वास्तुदोष या बेडरूम में ऐसी रखी हो सकती हैं, जिनकी वजह से झगड़ा होता है। इसलिए यह जानना चाहिए कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक…

24GhanteOnline
February 10, 2025
3 min read

अक्सर घर में पति पत्नी के बीच में बिना वजह के झगड़ा होता है। तो इसके पीछे बेडरूम (Bedroom)  का वास्तुदोष या बेडरूम में ऐसी रखी हो सकती हैं, जिनकी वजह से झगड़ा होता है। इसलिए यह जानना चाहिए कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में कौन कौन सी चीज नहीं रहना चाहिए। यदि ये चीजें बेडरूम (Bedroom)  में हैं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। इससे झगड़े नहीं होंगे और सुख शांति आएगी।

वास्तु शास्त्र में घर के हर कमरे को एक अलग महत्व देने के साथ साथ उनके लिए अलग अलग नियम भी बनाए हैं। कहा जाता है कि घर में अगर किसी तरह का वास्तु दोष हो तो फिर किसी न किसी तरह का तनाव हो सकता है। जिससे बचने के लिए ये जरूरी है कि आप समय रहते हुए ही वास्तु दोष का निवारण करें। जिन पति पत्नी के बीच घर में ज्यादा तनाव रहता है या कलह होती है, उन्हें बेडरूम में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है.

वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम (Bedroom)  में रखी कुछ चीजें तनाव का कारण हो सकती हैं। अगर आपने अपने बेडरूम में फ्रिज, इनवर्टर या गैस जलाने वाला सिलेंडर रखा है, तो वास्तु के अनुसार ये गलत है। इन चीजों की वजह से नींद खराब होती है और चिड़चिड़ापन बढ़ता है. जिसका असर आपसी संबंधों पर भी पड़ता है। ये चीजें वास्तु के अनुसार मानसिक तनाव बढ़ाने वाली मानी जाती हैं।

ये भी रखें ध्यान


- बेडरूम (Bedroom)  के दरवाजे की दिशा भी रिश्तों पर असर डालती है। वास्तु के अनुसार बेडरूम का दरवाजा उत्तर पूर्व दिशा में नहीं हो तो अच्छा है। इस दिशा में रहने वाला गेट पति पत्नी के संबंधों में तनाव का विषय बन सकता है। ऐसे बेडरूम में रहने वाले पति पत्नी, वास्तु के मत के अनुसार कभी एक बात पर सहमत नहीं होते।

- बेडरूम (Bedroom)  के गेट से खुलते या बंद होते समय किसी भी तरह की आवाज नहीं आनी चाहिए। ऐसा करने वाला गेट वास्तु अनुसार जीवन में कलह लेकर आता है। माना जाता है कि गेट की आवाज की तरह रिश्ते में भी खटर पटर होती रहती है।

- बेडरूम (Bedroom) में किसी भी तरह के कांटेदार पौधे न रखें। खराब पंखा या एयर कंडीशनर भी जल्द बदल दें। इनका असर भी रिश्ते पर पड़ता है.

- अपने बेड के अग्नि कोण की तरफ पानी की बोतल न रखें। ऐसा करने से नींद खराब हो सकती है और रिश्ते तल्ख।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…