24 घण्टे ऑनलाइन

इस तरह से दूर करें अपने घर का दुर्भाग्य

आज हम आपके लिए आटे (flour) के कुछ आसान उपाय लेकर आए हैं जो दुर्भाग्य दूर कर सौभाग्य लाएंगे। इन उपायों की मदद से आपकी कई परेशानियां दूर होगी और घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। तो आइये जानते हैं किस तरह आटे की मदद से आप…

24GhanteOnline
February 17, 2026
2 min read

आज हम आपके लिए आटे (flour) के कुछ आसान उपाय लेकर आए हैं जो दुर्भाग्य दूर कर सौभाग्य लाएंगे। इन उपायों की मदद से आपकी कई परेशानियां दूर होगी और घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। तो आइये जानते हैं किस तरह आटे की मदद से आप अपना जीवन संवार सकते हैं।

धन प्राप्ति के लिए करें यह उपाय


गरूवार के दिन गेहूं का साफ आटा (flour) लेकर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर गूंथ लें और छोटी-छोटी लोई (पेड़े) बना लें। अब इन लोईयों को किसी गाय के खिला दें। इससे आपके ऊपर गुरू की कृपा होगी। गुरू को समृद्धि का कारक माना गया है। गाय में देवी-देवताओं का वास माना गया है, ऐसे में आपको देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है। जिससे आपके जीवन में समृद्धि बनी रहती है। आपके घर में धन टिकने लगता है।

परिवार में प्यार बढ़ाने के लिए उपाय


शनिवार के दिन 100 ग्राम चने, 11 तुलसी के पत्ते और 2 दाने केसर के लेकर गेंहू में मिलाकर पिसने को दे दें। इस आटे को अपने घर में प्रयोग करें। इससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य तो अच्छा रहता ही हैं आपकी आर्थिक तंगी भी दूर होती है। परिवार के सदस्यों के बीच में सद्भाव बना रहता है।

शनि की वक्रदृष्टि के लिए


शनि की वक्रदृष्टि के कारण भी व्यव्साय में परेशानियां आने लगती हैं। शनि को मजबूत करने के लिए रोटी में सरसों का तेल चुपड़कर कुत्ते को खिलाएं। इससे आपके व्याव्साय कार्य क्षेत्र में आने वाली परेशानियां दूर होंगी। कर्ज से मुक्ति प्राप्त होगी और आर्थिक स्थिति भी सही होने लगेगी।

नौकरी और व्यवसाय के लिए


यदि आपकी नौकरी और व्यवसाय में परेशानियां आ रही हैं तो रविवार के दिन आटे में गुड़ मिलाकर मीठी पूरियां बना लें। इन पूरियों को गाय के खिलाएं। इससे आपका सूर्य मजबूत होगा। आपके व्यव्साय और नौकरी की समस्याएं दूर होने लगेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…