24 घण्टे ऑनलाइन

इन टिप्स दूर करें पार्टनर का गुस्सा

शादी (Marriage) के बाद रिश्तों को संभालना कोई आसान काम नहीं हैं। आपसी भरोसा और प्यार रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करते हैं। लेकिन कई बार ऐसे हालात बनते हैं कि जीवनसाथी (Spouse) से किसी बात पर अनबन हो जाती हैं और रिश्ता…

24GhanteOnline
October 22, 2025
3 min read

शादी (Marriage) के बाद रिश्तों को संभालना कोई आसान काम नहीं हैं। आपसी भरोसा और प्यार रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करते हैं। लेकिन कई बार ऐसे हालात बनते हैं कि जीवनसाथी (Spouse) से किसी बात पर अनबन हो जाती हैं और रिश्ता टूटने की कगार पर भी आ जाता हैं। पार्टनर से यह नाराजगी समय के साथ बढ़ती चली जाती हैं। ऐसे में आपकी मदद कर सकते हैं कुछ ज्‍योति‍षीय उपाय जिन्हें सच्चे मन से किया जाए तो जीवनसाथी (Spouse) की नाराजगी दूर हो जाती हैं और रिश्तों में मधुरता आने लगती हैं।

देवी दुर्गा से जुड़ा यह उपाय

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार, देवी दुर्गा की फोटो, मूर्ति पर गुलाब का फूल चढ़ाएं। इसके साथ ही देवी मां को सफेद रंग से बनी कोई भी म‍िठाई अर्पित करें। इसके बाद मातारानी की पूजा करें और मन ही मन अपने पार्टनर की नाराजगी दूर करने की प्रार्थना करें।

इलायची का यह उपाय है बहुत शानदार

अगर क‍िसी के प‍िया रूठ गए हों तो उन्‍हें भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण कर चाहिए। साथ ही कान्‍हाजी से प्रार्थना करनी चाह‍िए क‍ि वह आपके प‍िया (Spouse) की नाराजगी दूर कर दें। इसके बाद प्रार्थना करते हुए तीन इलायची अपने बदन से स्पर्श करती हुई शुक्रवार के दिन छुपाकर रखें। जैसे साड़ी के पल्लू में बांध कर या इसे रुमाल में बांधकर रख दें। अगले दिन शनिवार की सुबह वह इलायची पीस कर किसी भी व्यंजन में मिलाकर पति को खिला दें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा पांच शुक्रवार तक न‍ियम‍ितरूप से करने से पति-पत्‍नी के बीच प्‍यार बढ़ता है।

शहद का यह उपाय भी है काम का

ज्‍योति‍षशास्‍त्र के अनुसार, यदि आपके पार्टनर की नाराजगी दूर ही न हो रही हो तो सच्चे मन से कन्‍हैया का नाम लें। इसके बाद भोजपत्र के टुकड़े पर लाल चंदन से अपने पार्टनर का नाम लिखकर उसे शहद की डिब्बी में डुबोकर उस शीशी को बंद करके रख दें। इसके बाद प्रतिद‍िन न‍ियम‍ितरूप से अपने पार्टनर का नाम लेते हुए उस शीशी को दाह‍िने हाथ से सहलाएं। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से पार्टनर चाहे क‍ितना भी नाराज क्‍यों न हो वह अपनी सारी नाराजगी भूल जाएंगे।

डायमंड से जुड़ा हैं यह उपाय

अगर आपके बार-बार मनाने के बावजूद भी आपके पार्टनर मान न रहे हों तो आप उन्‍हें हीरा या फ‍िर अमेर‍िकन डायमंड भी ग‍िफ्ट कर सकते हैं। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि आपके ग‍िफ्ट में काले या फ‍िर नीले रंग का प्रयोग नहीं होना चाह‍िए अन्‍यथा बात बनने के बजाए ब‍िगड़ भी सकती है। आप लाल, गुलाबी, पीला या फ‍िर हरा रंग चुन सकते हैं। मान्‍यता है क‍ि ये रंग न केवल आपके पार्टनर की नाराजगी दूर कर देंगे बल्कि आपके प्‍यार को सुदृढ़ भी बनाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…