24 घण्टे ऑनलाइन

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

टैनिंग से बचने के लिए कितने भी तरीके अपनाइए लेकिन कड़ी धूप का असर चेहरे पर दिख ही जाता है। अगर आप अपने चेहरे की रंगत निखारना चाहती हैं तो इस पर मंजिष्ठा लगा सकती हैं। मंजिष्ठा को आप कई तरह से यूज कर सकते हैं। मार्केट…

24GhanteOnline
July 7, 2026
1 min read
ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

टैनिंग से बचने के लिए कितने भी तरीके अपनाइए लेकिन कड़ी धूप का असर चेहरे पर दिख ही जाता है। अगर आप अपने चेहरे की रंगत निखारना चाहती हैं तो इस पर मंजिष्ठा लगा सकती हैं। मंजिष्ठा को आप कई तरह से यूज कर सकते हैं। मार्केट में इसके कई प्रोडक्ट्स आते हैं हालांकि घर पर बनाएंगी तो बात ही कुछ और होगी।

बेसन-मजिष्ठा उबटन (Ubtan) 


अपनी स्किन के हिसाब से आप मंजिष्ठा को कई चीजों में मिला सकती हैं। अगर मिक्स स्किन है तो सबसे अच्छा है दही-बेसन के उबटन (Ubtan) में मंजिष्ठा डाल लें।

यह उबटन (Ubtan) आपकी टैनिंग दूर करेगा। इसके लिए एक कटोरी में बेसन लें, इसमें थोड़ी सी हल्दी डालें, नींबू, मंजिष्ठा का पाउडर डालकर पेस्ट बना लें। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इसमें गाय का घी या नारियल तेल मिला लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथ से स्क्रब करके हटा दें।

शहद का पेस्ट


मंजिष्ठा पाउडर को आप शहद के साथ मिलाकर लगाएंगी तो चेहरे की डलनेस दूर होगी। मंजिष्ठा को आप सिर्फ गुलाबजल में घोलकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।