24 घण्टे ऑनलाइन

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

टैनिंग अर्थात कालापन त्वचा की सुंदरता में कमी लाने का कारण बनता हैं। इसलिए महिलाएं टैनिंग होते ही इससे जुड़े उपाय करने लगती हैं ताकि उनकी सुंदरता बनी रहे। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि महिलाऐं शरीर के सभी हिस्सों के सामने…

24GhanteOnline
July 21, 2026
2 min read

टैनिंग अर्थात कालापन त्वचा की सुंदरता में कमी लाने का कारण बनता हैं। इसलिए महिलाएं टैनिंग होते ही इससे जुड़े उपाय करने लगती हैं ताकि उनकी सुंदरता बनी रहे। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि महिलाऐं शरीर के सभी हिस्सों के सामने होंठों (Lips) के कालेपन को इग्नोर कर देती है जबकि होंठ आपका आकर्षण बढ़ाने में बहुत उपयोगी हैं। होंठों के कालेपन के कई कारन हो सकते हैं जैसे स्मोकिंग, कैफीन का अधिक सेवन या अनुपयोगी कॉस्मेटिक का इस्तेमाल। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से होंठों (Lips) के कालेपन को दूर कर आकर्षण पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

केसर और दूध

केसर के इस्तेमाल से भी होंठों का कालापन दूर होता है। कच्चे दूध में केसर मिला कर उसे रात को होंठों पर लगा कर सो जाएं, सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

चुकंदर

चुकंदर को काट कर टुकड़ों को होंठों पर घिसें या फिर इस का रस निकाल कर नीबू के रस में मिला कर भी लगा सकती हैं। नियमित लगाने से होंठ गुलाबी व चमकदार बनते हैं

अनार

अनार के रस के प्रयोग से भी टैनिंग दूर होती है। इसे हलदी के साथ मिला कर होंठों पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

गुलाब की पंखुडि़यां

होंठों की टैनिंग को दूर करने के लिए गुलाब की पंखुडि़यां बहुत ही फायदेमंद होती हैं। इन्हें पीस कर थोड़ी सी ग्लिसरीन मिला कर घोल को रोज रात को होंठों पर लगा कर सो जाएं, सुबह धो लें।

नीबू

सुबह और शाम नीबू के रस को होठों पर रगड़ें। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह टैनिंग दूर करने का बहुत ही कारगर उपाय है।

चीनी का स्क्रब

होंठों की टैनिंग हटाने के लिए चीनी में नारियल तेल की कुछ बूंदें डाल कर ब्रश की सहायता से बिलकुल हलके हाथों से लिप्स को स्क्रब करें। होठों का कालापन दूर हो जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।