24 घण्टे ऑनलाइन

आंखों के डार्क सर्कल होंगे छुमंतर, आज़माएं ये उपाय

आंखों के नीचे काले घेरे (Dark Circles) व्यक्ति को बीमार दर्शाते हैं. वहीं इन काले घेरों के कारण लोगों के सामने शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है. ऐसे में बता दें कि कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर मात्र दो दिनों में आप काले…

24GhanteOnline
February 25, 2026
2 min read

आंखों के नीचे काले घेरे (Dark Circles) व्यक्ति को बीमार दर्शाते हैं. वहीं इन काले घेरों के कारण लोगों के सामने शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है. ऐसे में बता दें कि कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर मात्र दो दिनों में आप काले घेरों की समस्या को कम कर सकते हैं.

जी हां, हमारे आसपास कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनके इस्तेमाल से काले घेरों की समस्या से राहत पाई जा सकती है. आज हम आपको बताएंगे कि काले घेरों (Dark Circles) को दूर करने के लिए कौन से तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं.

डार्क सर्कल्स (Dark Circles) को दूर करने के तरीके


- एलोवेरा जेल के माध्यम से डार्क सर्कल्स को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप एलोवेरा जेल की कुछ प्रभावित स्थान पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद जेल को साफ कर लें. यदि आप दिन में दो से तीन बार एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करते हैं तो 2 दिन के अंदर निशान हल्के पड़ते नजर आएंगे.

- दही और हल्दी के इस्तेमाल से भी आंखों की घेरे को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप एक कटोरी में चुटकी भर हल्दी और एक चम्मच दही को मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं. इस मिश्रण को लगाते वक्त ध्यान रहे कि मिश्रण आपकी आंखों में ना जाए. अब कुछ समय बाद अपनी आंखों को साधारण पानी से धो लें.

- ग्रीन टी बैग के इस्तेमाल से भी आंखों की घेरों को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप एक पैन लें और उसमें पानी को गर्म करके ग्रीन टी बाग डालें. अब ग्रीन टी को पानी से निकाल कर फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें और जब बैग ठंडा हो जाए तो प्रभावित स्थान पर रखें. ऐसा करने से डार्क सर्कल्स हल्के होने लगेंगे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।