24 घण्टे ऑनलाइन

गुप्त नवरात्रि पर राशिनुसार करें उपाय, चमक जाएगा भाग्य

हिंदू धर्म में नवरात्रि के दिन बहुत महत्वपूर्ण माने गए हैं। नवरात्रि पर माता दूर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। हर साल चार नवरात्रि पड़ती है। साल के पहले महीने में गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) पड़ती है। इस नवरात्रि…

24GhanteOnline
January 24, 2025
3 min read

हिंदू धर्म में नवरात्रि के दिन बहुत महत्वपूर्ण माने गए हैं। नवरात्रि पर माता दूर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। हर साल चार नवरात्रि पड़ती है। साल के पहले महीने में गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) पड़ती है। इस नवरात्रि को माघ नवरात्रि भी कहा जाता है। तंत्र विद्या में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए यह नवरात्रि विशेष होती है। गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं का गुप्त रूप से पूजन किया जाता है। इसकी वजह से इन्हें गुप्त नवरात्रि कहा जाता है।

कब होगी गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) की शुरुआत


वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 30 जनवरी से होगी। वहीं गुप्त नवरात्रि का समापन 7 फरवरी को होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुप्त नवरात्रि पर राशिनुसार कुछ उपाय किए जाएं तो भाग्य चमक सकता है। और जीवन में अपार सफलता प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं किन गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) के दौरान किन उपायों को करने से लाभ होगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को इस बार गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान 9 कन्याओं को लाल चुनरी भेंट करनी चाहिए। ऐसा करने करने से मेष राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान माता दुर्गा को 9 तरह का भोग लगाना चाहिए। इससे वृषभ राशि के जातकों के धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान हरी चुनरी और हरी चूड़ियां चढ़ानी चाहिए। ऐसा करना मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान दुर्गा का चालीसा पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से कन्या राशि के जातकों के जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान दान करना चाहिए। ऐसा करने से तुला राशि के जातक माता की विशेष कृपा प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान हनुमान जी को पान के बीड़े का भोग लागाना चाहिए। ऐसा करना वृश्चिक राशि के जातकों को बड़ा लाभ देने वाला साबित होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान 21 गोमती चक्र 3 नारियल मां दुर्गा को अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से धनु राशि के जातकों के जीवन में सुख-शांति आएंगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान शिवलिंग पर लौंग का जोड़ा चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मकर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान लगातार दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करना कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत उत्तम होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ानी चाहिए। ऐसा करना मीन राशि के जातकों के लिए बड़ा लाभकारी होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…