24 घण्टे ऑनलाइन

गुरुवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगी अपार खुशियां

आज गुरुवार (Thursday) का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह को समर्पित होता हैं। आज के दिन की गई पूजा और भक्ति जीवन में सकारात्मकता का संचार करती हैं। ऐसे में आज हम आपको ज्योतिष में बताए गए हल्दी के कुछ उपायों के बारे…

24GhanteOnline
February 19, 2025
2 min read

आज गुरुवार (Thursday) का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह को समर्पित होता हैं। आज के दिन की गई पूजा और भक्ति जीवन में सकारात्मकता का संचार करती हैं। ऐसे में आज हम आपको ज्योतिष में बताए गए हल्दी के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें गुरुवार के दिन किया जाए तो कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती हैं और कई परेशानियों से निजात मिलते हुए जीवन में खुशियों का संचार होता हैं। तो आइये जानते हैं गुरुवार (Thursday) को किए जाने वाले हल्दी के इन उपायों के बारे में।

शादी में आने वाली बाधाएं होगी दूर गुरुवार  (Thursday)   के दिन पानी में 2 चुटकी हल्दी मिलाकर नहाएं। इससे कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है। शादी में आने वाली रूकावटें दूर होती है। इसके साथ ही करियर में सफलता व तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

घर का वास्तु दोष होगा दूर


अक्सर घर में वास्तुदोष होने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए घर के सभी कमरों व कोने पर हल्दी का छिड़काव करें। आप इसके लिए हल्दी पाउडर या इसका पानी इस्तेमाल कर सकती है। इससे घर का वास्तुदोष दूर होगा। साथ ही घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी।

बोलने की कला में निपुणता


पूजा के सम हल्का का छोटा सा तिलक कलाई या गर्दन पर लगाएं। इससे पर बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही वाणी यानि बोलने की कला में निपुणता आती है।

सेहत को दुरुस्त रखने के लिए


जो लोग अक्सर बीमारियों से घिरे रहते हैं उन्हें गुरुवार (Thursday)  के दिन हल्दी का दान करनी चाहिए। इससे सेहत संबंधी समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है।

मंत्र जप करें


गुरुवार (Thursday) के दिन भगवान बृहस्पति को हल्दी का तिलक लगाएं। साथ ही 'ओम ऐं क्लीं बृहस्पतिये नम:' मंत्र का जप करें। मान्यता है कि इस उपाय से सोई हुई किस्मत भी जाग जाती है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता हैं।

शुभ कार्य पर जाने से पहले करें यह काम


किसी शुभ काम पर जाने से पहले हल्दी का तिल गणेश जी को लगाएं। फिर उसके खुद से माथे पर भी हल्दी का टीका लगाएं। इससे गणपति बप्पा आप पर आने वाले वाले सभी विघ्नों को दूर कर देंगे।

पॉजीटिविटी के लिए


घर की मेन गेट वाली दीवार पर हल्दी से एक रेखा बना दें। वास्तु अनुसार, इस उपाय से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…