अपराजिता के फूल के उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, धन से भरी रहेगी तिजोरी
हिंदू धर्म में कई फूल-पौधे देवी-देवताओं को विशेष रूप से प्रिय होते हैं। इन्हीं में से एक है अपराजिता (Aparajita) फूल। अपराजिता के फूल का इस्तेमाल कई ज्योतिषीय उपायों में भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अपराजिता…
हिंदू धर्म में कई फूल-पौधे देवी-देवताओं को विशेष रूप से प्रिय होते हैं। इन्हीं में से एक है अपराजिता (Aparajita) फूल। अपराजिता के फूल का इस्तेमाल कई ज्योतिषीय उपायों में भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अपराजिता का फूल भगवान विष्णु के साथ-साथ शनिदेव और भोलेनाथ को भी बहुत प्रिय है। अगर आप अपने जीवन में आर्थिक तंगी से परेशान हैं या मनचाही मनोकामना पूरी कराना चाहते हैं, तो आप अपराजिता (Aparajita) के फूल के आसान उपायों को कर सकते हैं। इन उपायों को करने से घर में सुख-शांति आती है और आर्थिक तंगी से दूर हो जाती है। आइए जानते हैं अपराजिता के फूल के टोटके।
अपराजिता (Aparajita) के फूल का क्या महत्व है?
हिंदू धर्म में अपराजिता (Aparajita) के फूल को इंद्र की बगिया से लाया गया माना जाता है, इसलिए अपराजिता के फूल पूजा में खास महत्व रखते हैं। अपराजिता के फूल को विष्णुकांता फूल भी कहते हैं। अपराजिता का फूल भगवान शिव, भगवान विष्णु, देवी दुर्गा शनि देव और हनुमान जी को चढ़ाया जाता है।
- भगवान शिव को अपराजिता का फूल चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं।
- भगवान विष्णु को अपराजिता का फूल चढ़ाने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
- भगवान हनुमान जी को अपराजिता का फूल चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- भगवान शनि देव को अपराजिता का फूल चढ़ाने से सारी परेशानियां दूर होती हैं।
- देवी दुर्गा को अपराजिता का फूल चढ़ाने से मनोवांछित फल का प्राप्ति होती हैं।
अपराजिता (Aparajita) के फूल के टोटके
>> आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन तीन अपराजिता के फूलों को जल में प्रवाहित करें।
>> मंगलवार के दिन हनुमान जी को अपराजिता का फूल चढ़ाने से धन की समस्या दूर होती है।
>> नहाने के पानी में पांच अपराजिता के फूल डालकर नहाने से भाग्य चमकता है और धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।
>> अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए किसी बर्तन में अपराजिता के फूल को ईशान कोण में रखना चाहिए।
>> तिजोरी में चार से पांच अपराजिता के फूल रखने से तिजोरी हमेशा भरी रहती है और कभी पैसों की कमी नहीं होती है।
>> घर में श्री यंत्र स्थापित है, तो उसके आसपास अपराजिता के फूल रखें। ऐसा करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।
>> सोमवार का व्रत रखकर शिवलिंग की पूजा करें और उसपर अपराजिता के फूल अर्पित करें। इससे मनचाहा वरदान मिलता है।
>> मनचाही नौकरी पाने के लिए पांच अपराजिता के फूल और पांच फिटकरी के टुकड़े हाथ में लेकर अपने ईष्ट देव से सफलता की प्रार्थना करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
