माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…
24GhanteOnline
June 28, 20262 min read
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं दिखता जितना कि बाकी चेहरा दिखता है। कई बार तो माथे (forehead) का कालापन दूर से ही दिखने लगता है। अगर आप भी माथे के कालेपन से परेशान हो चुके हैं तो ये घरेलू नुस्खे माथे का कालापन दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
दूध और गुलाबजल
दूध और गुलाबजल माथे (forehead) के कालेपन को दूर करने का कारगर उपाय है। इसके लिए बस आप दूध और गुलाबजल को एक साथ मिलाएं। इस मिश्रण को रात में सोने से पहले इसे माथे पर लगा लें। रात भर इसे ऐसे ही लगा रहने दें। ये माथे की त्वचा को पोषण देगा और रंग साफ भी करेगा।
सौंफ
माथे के कालेपन को दूर करने में सौंफ भी कारगर है। इसके लिए बस आप रोजाना खाना खाने के बाद सौंफ को खाएं। इसे खाने से माथे का कालपन धीरे धीरे कम होने लगेगा।
खीरे का रस
खीरे के रस में गुलाबजल मिलाकर लगाने से भी माथे का कालापन दूर होता है। इसे रोजाना माथे पर लगाएं। तब तक लगाएं जब तक वो सूख ना जाए। सूखने के बाद हल्के हाथ से मसाज करें और फिर पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से आपको धीरे धीरे फर्क दिखने लगेगा।
Tags:Beauty tipsforehead darknessHome remedies to remove forehead darknessget rid of forehead darkness with in few days
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
