अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, जानें इसका महत्व
अमरनाथ गुफा हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है अमर नाथ गुफा। अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ कहा जाता है क्योंकि इसी जगह पर भगवान शिव ने मां पार्वती को अमरत्व का…
अमरनाथ गुफा हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है अमर नाथ गुफा। अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ कहा जाता है क्योंकि इसी जगह पर भगवान शिव ने मां पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था। इसीलिए यह यात्रा (Amarnath Yatra) और इस गुफा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है।
अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) जिसे एक पवित्र यात्रा कहा जाता है उसकी शुरूआत आज से शुरू हो रही है। अमरनाथ यात्रा हर साल जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होती है और सावन की पूर्णिमा तिथि पर यह समाप्त हो जाती है। साल 2025 में 9 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा चलेगी। इस दौरान भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए उनकी पवित्र गुफा अमरनाथ की यात्रा करते हैं।
साल 2025 में अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए पहला जत्था 3 जुलाई, गुरुवार के दिन रवाना होगा, जो बालटाल और पहलगाम के रास्ते से होकर ‘बाबा बर्फानी’ के पवित्र गुफा तक पहुंचेगा। अमरनाथ के पवित्र गुफा भक्तों के दर्शन के लिए सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे खुलती है।
अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमरनाथ गुफा वही पवित्र स्थान है जहां भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य सुनाया था। इसी वजह से इसे अमरनाथ कहा जाता है। यहां प्राकृतिक रूप से हर साल बर्फ का शिवलिंग बनता है, जिसे बाबा बर्फानी कहा जाता है।
अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लाभ
मानयता है जो भक्त सच्चे मन से अमरनाथ गुफा के दर्शन करते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
अमरनाथ यात्रा से लोगों को 23 तीर्थों के दर्शन करने जितना पुण्य प्राप्त होता है।
वहीं बाबा अमरनाथ के दर्शन से काशी में दर्शन का दस गुना, प्रयाग से सौ गुना अधिक पुण्य मिलता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
